Police Commissioner System: रायपुर में पहली बार लागू होगा पुलिस कमिश्नरी सिस्टम, जानें क्या बदलेगा
Police Commissioner System : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार 23 जनवरी से रायपुर में पहली बार पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। इस संबंध में प्रस्ताव पूरी तरह तैयार है और आज होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। खास बात यह है कि सरकार इसे केवल नगर निगम सीमा तक सीमित न रखकर पूरे रायपुर जिले में लागू करने की योजना बना रही है।
पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर को जिला मजिस्ट्रेट के समान कई अहम अधिकार मिलेंगे। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे पुलिस कमिश्नर के पास होगी, जिससे कलेक्टर और एसपी की दोहरी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और अपराध नियंत्रण में अधिक प्रभावशीलता आएगी। लाइसेंस जारी करने जैसे अधिकार भी पुलिस कमिश्नर के पास होंगे। यह पद केवल आईपीएस अधिकारी को ही सौंपा जाता है।
सरकार की योजना के तहत रायपुर शहर के साथ-साथ नवा रायपुर अटल नगर, माना क्षेत्र, एयरपोर्ट इलाका और औद्योगिक क्षेत्र भी Police Commissioner System के दायरे में शामिल किए जा सकते हैं। शुरुआत में इसे केवल शहर तक सीमित रखने पर विचार था, लेकिन बाद में प्रस्ताव में बदलाव किया गया। अलग-अलग शहरी और ग्रामीण पुलिसिंग व्यवस्था से पुलिस बल की कमी बढ़ती और सरकार पर हर साल 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता।
इसके अलावा, नगर निगम से सटे गांवों के लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए 25 से 35 किलोमीटर दूर जाना पड़ता, जो व्यावहारिक नहीं था। इन्हीं कारणों से पूरे जिले में एकीकृत कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला किया गया।
देशभर में देखें तो वर्तमान में 71 शहरों में Police Commissioner System लागू है। मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर, उत्तर प्रदेश के 7 शहरों के अलावा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे बड़े शहरों में यह व्यवस्था पहले से लागू है। रायपुर का इसमें शामिल होना छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में एक अहम कदम माना जा रहा है।
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
मस्त महासंघ की लापरवाही के चलते गांधी सागर जलाशय में हो रही है मछली की तस्करी पुलिस प्रशासन ने प्रकरण बनाए तस्करों को दबोचा