ग्वालियर में युवती की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में घर में घुसकर एक युवती (Young woman.) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवती घर में अकेली थी। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग (Love affair) समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया का है।
घर में टीवी देख रही थी निशा
मंगलवार शाम निशा अपने घर के कमरे में टीवी देख रही थी। उसकी मां सुनीता घरों में झाड़ू-पोंछा का काम करती हैं। दोपहर के समय मां ने निशा को फोन किया था। निशा ने बताया कि वह घर पर टीवी देख रही है। मां ने कहा था कि वह जल्दी लौटेंगी और दोनों साथ में मौसी कांता के घर गणेश पूजन में जाएंगी।
जमीन पर पड़ी थी लाश
करीब शाम 6 बजे जब मां घर पहुंचीं, तो कमरे में निशा का शव जमीन पर पड़ा मिला।उसके गले से खून बह रहा था। ये देखकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस को सूचित किया गया तो मौके पर पहुंची टीम को खून से सना डंडा और पत्थर मिला। शुरुआती जांच में आशंका है कि पहले निशा के साथ मारपीट की गई, फिर गला रेतकर उसकी हत्या की गई।
2 महीने बाद होनी थी शादी
घटना के समय निशा की भाभी मेमो अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए आंगनवाड़ी गई थी। उस दौरान निशा घर में पूरी तरह अकेली थी। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। मृतका की मां ने बताया कि निशा की शादी 20 अप्रैल को तय थी।
क्या बोली पुलिस
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया। दीवार के पास पैरों के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
मस्त महासंघ की लापरवाही के चलते गांधी सागर जलाशय में हो रही है मछली की तस्करी पुलिस प्रशासन ने प्रकरण बनाए तस्करों को दबोचा
हनुमानताल पुलिस को भनक तक नहीं, CSP ने मारा छापा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए