‘अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं, योगी की पुलिस ने गलत व्यवहार किया’, दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला
Digvijay Singh on Avimukteshwaranand: प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोके जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मामले पर कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये सनातनियों का अपमान है. पीएम मोदी और सीएम योगी को इसके लिए सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए.
‘योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने शंकराचार्य से दुर्व्यवहार किया‘
दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सनातन धर्म के हमारे चार पीठ हैं. द्वारिका, पुरी, रामेश्वरम और बद्रीनाथ जोशी मठ. इन मठों पर शंकराचार्य की पीठ हजारों वर्षों से उपस्थित हैं. जोशी मठ के शंकराचार्य के साथ पुलिस ने गलत व्यवहार किया. वो मौनी अमावस्या पर स्नान करने का अधिकार चाहते थे. ये सनातनी परंपरा चली आ रही है. जो शंकराचार्य स्नान करने जाते हैं, वो पालकी में बैठकर जाते हैं, पैदल नहीं जाते हैं. वो पालकी में जाते हैं. लेकिन उम्मीद नहीं थी कि योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्ति, जो खुद महंत हैं. उनकी पुलिस शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार करेगी. हम इसकी घोर निंदा करते हैं. शंकराचार्य जी जल और अनाज छोड़कर सत्याग्रह कर रहे हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद हमारे गुरू भाई हैं. हमारी पूरी संवेदना उनके साथ है. मोदी और योगी को सभी सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए. जिन पुलिस अधिकारियों ने ऐसा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.’
‘भाजपा और ओवैसी दोनों मिलकर खेल खेलते हैं’
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ‘भाजपा हिंदुओं के साथ नहीं हिंदुत्व के साथ है. हिंदू सम्मेलन जगह-जगह हो रहे हैं. हमसे ही चंदा ले रहे हैं और हमको ही भंडारा खिला रहे हैं. ये कौन सा धर्म है. भाजपा और आरएसएस इनका कोई लेना देना धर्म से नहीं है. ये कहते हैं कि हिंदुओं एक हो जाओ, मुसलमानों से खतरा है. एआईएमआईएम के ओवैसी कहते हैं कि मुसलमानों एक हो जाओ, हिंदुओं से खतरा है. दोनों मिलकर खेल खेलते हैं. आपस की लड़ाई के कारण देश को खतरा है. सावरकर और जिन्ना ने देश का बंटवारा करवा दिया. अब देश नहीं शहरों और मोहल्लों का बंटवारा हो रहा है. ये बंटवारा क्यों हो रहा है, हमसब एक हैं. सबका मालिक है. हम लोग भारतीय हैं. सबका मालिक है. भारतवर्ष संविधान में दिया हुआ देश का नाम है. हिंदू शब्द वैदिक शब्द नहीं है. ये फारसी शब्द है.’
मस्त महासंघ की लापरवाही के चलते गांधी सागर जलाशय में हो रही है मछली की तस्करी पुलिस प्रशासन ने प्रकरण बनाए तस्करों को दबोचा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम