कर्ज फ्री कंपनी के शेयर में भूचाल लेकिन ब्रोकरेज फिदा, आपका है दांव?
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बिकवाली मोड में आ गए। हालात कुछ ऐसे बने कि इंट्रा-डे के दौरान शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब था। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर 3 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 461.55 रुपये के स्तर तक आया। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 455.15 रुपये है। इस स्तर को शेयर ने अप्रैल 2025 में टच किया था। इंट्रा-डे में शेयर 481 रुपये से 461.55 रुपये के बीच रहा। जनवरी 2025 में शेयर 726 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।
कर्ज फ्री है कंपनी
मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड कर्ज फ्री कंपनी है। इस कंपनी के शेयर ने पांच सालों में 436% रिटर्न दिया था। वहीं, साल 2025 में 27% गिर गया था। चार साल लगातार सालाना मुनाफे के बाद पिछले साल इसे सालाना नुकसान हुआ। दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स के पास फर्म में 23.6% हिस्सेदारी थी।मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने शेयर पर 605 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है और इसे 'एक्युमुलेट' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि त्रिवेणी टर्बाइन की मजबूत बैलेंस शीट, कैश-जेनरेटिव बिजनेस मॉडल, टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट और ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस और बढ़ते एक्सपोर्ट फ्रैंरैंचाइजी प्रीमियम वैल्यूएशन को सही ठहराते हैं। एक और ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल भी स्टॉक के आउटलुक को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज ने 640 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड इंडस्ट्रियल कैप्टिव और रिन्यूएबल पावर एप्लीकेशन के लिए स्टीम टर्बाइन सॉल्यूशन देने में माहिर है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो दिसंबर तिमाही तक प्रमोटर की हिस्सेदारी 55.84 फीसदी की थी। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 44.16 फीसदी की है। पब्लिक शेयरहोल्डर में SBI स्मॉल कैप फंड के पास 99,46,774 शेयर या 3.13 फीसदी हिस्सेदारी है। निप्पॉन लाइफ इंडिया ट्रस्टी लिमिटेड-ए/सी निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड के पास 1.34 फीसदी हिस्सेदारी या 42,61,766 शेयर हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एनर्जी अपॉर्चुनिटीज फंड के पास हिस्सेदारी 2.78 फीसदी या 88,23,188 शेयर है।
मस्त महासंघ की लापरवाही के चलते गांधी सागर जलाशय में हो रही है मछली की तस्करी पुलिस प्रशासन ने प्रकरण बनाए तस्करों को दबोचा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम