मध्यप्रदेश में युवाओं को दिलवाएंगे अनुभवी उद्यमियों का मार्गदर्शन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में बोट लाइफस्टाइल, मुम्बई के कोफाउंडर अमन गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुप्ता को जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में नई स्टार्टअप पॉलिसी 2025 लागू की गई है जो युवाओं के लिए मददगार है। युवा उद्यमिता को मध्यप्रदेश में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 47 प्रतिशत स्टार्टअप में महिला उद्यमी हैं, जो उल्लेखनीय है। मध्यप्रदेश में इन स्टार्टअप की संख्या राष्ट्रीय औसत से तीन गुना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुप्ता को इंदौर पीथमपुर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश को देश के शीर्ष स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में 6 हजार से अधिक स्टार्टआप रजिस्टर्ड हैं। इनकी संख्या दुगुनी करने का लक्ष्य है। प्रदेश के युवाओं को अनुभवी और सफल उद्यमियों का मार्गदर्शन मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इस नाते स्टार्टअप क्षेत्र में बोट लाइफस्टाइल के अनुभवी उद्यमियों का मार्गदर्शन निश्चित ही सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बोट लाइफस्टाइल के को-फाउंडर गुप्ता ने मध्य प्रदेश में निवेश के साथ ही यहां स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे मध्यप्रदेश के युवाओं में काफी प्रतिभा देखते हैं। वे मेंटरशिप प्रदान करने और युवा उद्यमिता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से होंगे। गुप्ता ने भोपाल में हुए स्टार्टअप एमपी- हैक एण्ड मेक 2026 हैकाथॉन में हिस्सेदारी को सुखद बताया।
उल्लेखनीय है कि बोट लाइफस्टाइल एक अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जो ऑडियो उत्पादों जैसे ईयर फोन, हेडफोन, स्पीकर आदि के निर्माण के क्षेत्र के साथ ही विपणन का कार्य करती है। कंपनी द्वारा मेड इन इंडिया के अंतर्गत घरेलू उत्पादन के विस्तार की दिशा में निंरतर प्रयास किए जा रहे हैं। भेंट के अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेंद्र कुमार सिंह और मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट