छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, 20 शहरों में पारा 10 से नीचे...अंबिकापुर की स्थिति देख कांप जाएंगे आप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस बार लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश का उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सा सबसे ठंडा बना हुआ है. सर्दी के साथ-साथ कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. ठंड और कोहरे की वजह से सामान्य जनजीवन में असर पड़ रहा है.
अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा
प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, यहां शनिवार न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस सीजन में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा बना हुआ है. ठंड के साथ-साथ धुंध और कोहरा भी देखने को मिल रहा है. मैनपाट में कड़ाके सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां ओस की बूंद तक जम जा रही है.
रायपुर के माना में शनिवार (10 जनवरी) को न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया. वहीं रायपुर के लालपुर में 11.9, बिलासपुर में 10.5, पेंड्रा रोड में 9.2, जगदलपुर में 10, दुर्ग में 8.2 और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस मापा गया. प्रदेश का सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 29.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी
मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा. अगले 3 दिनों में पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें गिरावट आएगी. IMD की ओर से फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.
मौसम में इस तरह की स्थिति बनी रहेगी. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उप-उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य हवाएं औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 190 नॉट की गति से चल रही हैं, उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर बनी हुई हैं.
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा