इंदौर में दूषित पानी पर सियासत गरम, विजयवर्गीय बोले– दोषियों पर होगी कार्रवाई
इंदौर | इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. वही कई लोगों का घरों में उपचार जारी है. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार (30 दिसंबर) को अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की. बीमारों का हालचाल जाना. उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा मानते हुए जांच की बात कही है. स्थानीय निवासी कई दिनों से दूषित पानी की शिकायत नगर निगम से कर रहे थे |
सबका उपचार प्राथमिकता
दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द समेत दूसरी समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ लोगों का घर पर इलाज किया जा रहा है. वहीं कुछ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. अस्पताल में भर्ती लोगों से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार रात को मुलाकात की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्या हुआ, कैसे हुआ सब जांच का विषय है. फिलहाल सबका उपचार प्राथमिकता है. आगे से ऐसी घटना ना हो इस पर काम करेंगे |
सीएम ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसका संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा है कि पीड़ितों के उपचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जाए |
इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े |
विस्तृत जांच कराई जा रही है
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग को उपचार की नियमित रिव्यू करने के निर्देश भी दिए गए हैं मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद इंदौर प्रशासन और स्वास्थ्य अमला पूरी तत्परता के साथ उपचार में जुटा हुआ है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना के कारण पता करने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है |
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई