मंडला को मिली नई उड़ान, हेलीकॉप्टर से उड़कर गोंडी कला देखने पहुंचेंगे पर्यटक
मंडला: ग्राम पंचायत टाटरी में हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा इसी क्रम की एक दूरदर्शी पहल है, जिससे पर्यटकों को त्वरित, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी. यह नागरिकों के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश में आधुनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है.
'स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार के अवसर'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा, "पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा प्रदेश के पर्यटन मानचित्र को और अधिक सशक्त बनाएगी. यह सेवा न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी. हर समुदाय और हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है." मंत्री श्रीमती उइके ने बताया कि "जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, जबलपुर के लिए पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा प्रारंभ की गई है. जिससे पर्यटन को नई गति मिलेगी."
'सपनों के साकार होने का प्रतीक है हेली पर्यटन सेवा'
मंत्री उइके ने कहा, "हेलीकॉप्टर सेवा से दुर्गम और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी." उन्होंने आगे कहा कि "बचपन में जब आकाश में वायुयान दिखाई देता था, तो उसको देखकर मन में अपार खुशी होती थी. आज वही सपना साकार होता दिखाई दे रहा है. यह क्षण केवल एक नई सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और सपनों के साकार होने का प्रतीक है."
गोंडी कला को होगा प्रचार-प्रसार
मंत्री उइके ने कहा, "जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हेलीपैड के सामने एक विशेष भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां गोंडी पेंटिंग के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, परंपरा और कला को प्रदर्शित किए जाएंगे." इसके लिए उन्होंने विधायक निधि से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की. मंत्री श्रीमती उइके ने गांव की महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पाद, पारंपरिक भोजन एवं हस्तशिल्प को तैयार कर पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराएं. इससे न केवल क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आय के नए साधन भी प्राप्त होंगे.
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई