बर्थडे पार्टी कर लौट रहे थे सभी दोस्त, काल बन खड़ा था डंपर, 3 युवकों की मौत
विदिशा: कुरवाई क्षेत्र के मेलुआ चौराहे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1.30 बजे के करीब हुआ है. उस समय तन्मय शर्मा अपने 5 दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना कर कार से घर लौट रहा था, तभी मेलुआ चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में कार जा घुसी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
देर रात खड़े डंपर में घुसी कार
हादसा इतना भयानक था कि कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी. कार का अगला हिस्सा डंपर के पीछे फंस गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी की मदद से कार को डंपर से बाहर निकाला गया. इस हादसे में 21 वर्षीय अंकित साहू, 19 वर्षीय तन्मय शर्मा और 30 वर्षीय जगदीश साहू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है.
डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि "हादसे में डंपर चालक की लापरवाही भी एक बड़ी वजह रही है. उन्होंने कहा कि डंपर सड़क किनारे खड़ा था और वाहन चालक ने सावधानी नहीं बरती. इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है." साथ ही एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वाहन सड़क किनारे या हाईवे पर खड़ा न करें, ओवर स्पीडिंग से बचें और शराब पीकर वाहन न चलाएं."
जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
एसपी रोहित काशवानी ने बताया,"घायलों की पहचान अंकित गोंड (23), मोंटी अहिरवार (22) और गौतम उर्फ तन्मय (20) के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है." एसपी ने कहा कि "ठंड के मौसम और कोहरे की वजह से रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती हैं, इसलिए केवल जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलें."
घर लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, कुरवाई निवासी तन्मय शर्मा का जन्मदिन था. वह अपने 5 दोस्तों के साथ शिवशंकर ढाबे में पार्टी करने गया था. पार्टी के बाद सभी कार से कुरवाई लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया. हादसा युवाओं की लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी का दुखद परिणाम है. प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि हमेशा वाहन चालक नियमों का पालन करें और सड़क पर सतर्क रहें.
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई