सरकारी नौकरी की तैयारी? MP ESB ने परीक्षा कैलेंडर और भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया
भोपाल | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) का परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है. चेयरमैन संजय शुक्ला की स्वीकृति के बाद इसे ईएसबी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया | इस कैलेंडर के जारी होने से प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे थे | वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) का परीक्षा कैलेंडर भी तैयार हो चुका है. जानकारी के मुताबिक पीएससी कैलेंडर को भी जारी कर दिया गया है |
कैलेंडर के हिसाब से ऐसे रहेगा शेड्यूल
ईएसबी के जारी कैलेंडर के अनुसार ग्रुप वन सब ग्रुप-2 की परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी. डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट की परीक्षा 18 फरवरी को प्रस्तावित है | ग्रुप-5 स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा फरवरी 2026 में होगी. इसके बाद जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक की परीक्षा मार्च 2026 में कराई जाएगी. हॉस्पिटल असिस्टेंट ग्रेड-4 की परीक्षा भी मार्च 2026 में आयोजित होगी | ग्रुप-2 सब ग्रुप-चार्ट और ग्रुप-3 सब इंजीनियर की परीक्षा अप्रैल माह में होगी. ग्रुप-2 सब ग्रुप-2 की परीक्षा मई में आयोजित किए जाने की योजना है | ग्रुप-4 असिस्टेंट नोट-3 की परीक्षा सितंबर में रखी गई है. अक्टूबर माह में ग्रुप-1 सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2 सब ग्रुप-2 के साथ ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा भी आयोजित की जाएगी |
एंट्रेंस परीक्षाओं का ऐसा रहेगा शेड्यूल
इसके अलावा एंट्रेंस परीक्षाओं में एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरी की परीक्षा मई 2026 में होगी. एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट मई में, पी नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट जून में, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग जून में और प्री एग्रीकल्चर टेस्ट जून में आयोजित किया जाएगा | पात्रता परीक्षाओं के तहत मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई में और प्राइमरी स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा अगस्त में कराई जाएगी. जारी कैलेंडर से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति तय करने में काफी मदद मिलेगी |
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति