सनी देओल की Border 2 फीस इतनी बड़ी कि वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की मिलाकर भी नहीं
सनी देओल एक बार फिर ‘फौजी’ बनकर लौट रहे हैं. इस साल उनकी ‘जाट’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार किया. पर कमाई काफी स्लो रही. अब बारी है साल 2026 की, जब उनकी तीन फिल्में कंफर्म रिलीज हो रही है| शुरुआत पहले ही महीने से होगी. जब 23 जनवरी, 2026 को ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का टीजर आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने विजय दिवस का खास दिन चुना है | जब पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने घुटने टेक दिए थे. सनी देओल की इस बार पूरी टीम बदल चुकी है. उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी दिख रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है?
साल 1997, जब पहली बार सनी देओल की ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई. यह पिक्चर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड थी. जिसमें तब सनी देओल की टीम में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और पुनीत इस्सर ने काम किया था.जबकि, इस बार सुनील शेट्टी के बेटे अहान बॉर्डर के सीक्वल में हैं | एक बार फिर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में सनी देओल कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाते दिखेंगे. इस पिक्चर से चारों फौजी का पहला लुक भी सामने आ गया है. अब जानिए फीस कितनी है?
‘बॉर्डर 2’ के लिए कितनी फीस वसूली?
सनी देओल के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. अगले साल के लिए वो पहले ही दो फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं. एक है- ‘बॉर्डर 2’ और दूसरी- ‘गबरू’, जबकि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भी हनुमान बन रहे हैं. जो फिल्म दिवाली पर रिलीज की जाएगी | लेकिन बॉर्डर 2 को एक बार फिर लीड कर रहे सनी देओल ने मोटी रकम वसूली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को 50 करोड़ रुपये फीस मिली है. जबकि, वरुण धवन भी एक अहम रोल में हैं. वो पिक्चर में मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल में होंगे, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. जबकि, फिल्म के लिए वरुण धवन को 8-10 करोड़ रुपये फीस मिल रही है |
वहीं दिलजीत दोसांझ के लिए साल 2025 बेहद जबरदस्त रहा है. जहां वो विवादों का हिस्सा भी रहे और कई बड़ी फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं. बैड्स ऑफ बॉलीवुड, कांतारा चैप्टर 1 और धुरंधर में उनकी आवाज सुनाई दी | हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ के लिए एक्टर को 4-5 करोड़ रुपये फीस मिली है. वहीं, वो पिक्चर में शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें परमवीर चक्र सम्मान मिला था | वहीं, अहान शेट्टी, जो कि सुनील शेट्टी के बेटे हैं वो भी फिल्म में दिख रहे हैं. जिनकी फीस का खुलासा नहीं हुआ है. पर कहा जा रहा है कि वो भी अच्छी रकम वसूल रहे हैं. वहीं, मेधा राणा और सोनम बाजवा भी फिल्म का हिस्सा हैं |
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति