AUS vs ENG तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की टीम में नए चेहरे, कुछ खिलाड़ी बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है | चौंकाने वाली बात ये रही कि इस टेस्ट में भी उस्मान ख्वाजा की टीम में वापसी नहीं हो सकी. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने ख्वाजा को तीसरे टेस्ट से भी बाहर रखा है | उस्मान ख्वाजा को लेकर पैट कमिंस ने बयान दिया था कि 39 साल के बल्लेबाज का करियर अभी खत्म नहीं हुआ. लेकिन, जिस तरह की सिचुएशन बन रही है, उसे देख लगता यही है कि ख्वाजा के लिए टीम में वापसी अब मुश्किल होने वाली है|
उस्मान ख्वाजा को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह
उस्मान ख्वाजा की भूमिका ऑस्ट्रेलियाई टीम में ओपनर की थी. मौजूदा एशेज सीरीज में ख्वाजा बस पहले टेस्ट में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे | उसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिला | और, अब तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से भी वो बाहर है |इस फैसले के पीछे की वजह जाहिर है कहीं ना कहीं उनका खराब फॉर्म जिम्मेदार है. ख्वाजा ने सीरीज में जो पहला टेस्ट खेला, उसकी एक पारी में वो बस 2 रन ही बना सके थे |
ये 2 खिलाड़ी भी प्लेइंग 11 से बाहर
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाना है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी तेज गेंदबाजी में भी बदलाव किया है. उसने माइकल नेसर को तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया है | उसके अलावा ब्रेंडन डॉगेट को भी जगह नहीं मिली है. ये दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा था. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में पैट कमिंस और नाथन लाायन की एंट्री हुई है |
कप्तान पैट कमिंस इंजरी के बाद एडिलेड में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करेंगे | वहीं, नाथन लायन को ब्रिसबेन में खेले पिंक बॉल टेस्ट में ड्रॉप किया गया था. मगर उन्होंने अब फिर से टीम में वापसी कर ली है |
तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, जेक वेदरॉल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
अंधविश्वास या साजिश? रहस्यमयी सामान मिलने से बढ़ी चिंता
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति