अब उपस्वास्थ्य केंद्रों पर हो सकेगी सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जाँच, आपात कालीन सेवाएं भी होंगी मज़बूत
भोपाल : मध्यप्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से समुदाय को उन्नत और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो (CHO) की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं (Emergency Care) एवं VIA आधारित गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग का तीन दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है।
प्रशिक्षण का प्रथम बैच शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी में आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा 35 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आपातकालीन देखभाल एवं VIA स्क्रीनिंग के कौशलों का प्रशिक्षण दिया। मैनिकिन आधारित हैंड्स -ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से प्रतिभागियों ने CPR, ABCDE असेसमेंट, श्वसन व रक्तसंचार आपातस्थिति, ट्रॉमा प्रबंधन, रक्तस्राव नियंत्रण, मातृ एवं नवजात आपातकाल जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण/अभ्यास कराया गया।
VIA प्रशिक्षण के अंतर्गत, गर्भाशय ग्रीवा की संरचना, VIA प्रक्रिया के चरण, स्क्रीनिंग अंतर्गत एसिटिक एसिड के उपयोग, VIA पॉजिटिव/नेगेटिव परिणामों की व्याख्या, परामर्श, संक्रमण नियंत्रण, दस्तावेजीकरण एवं रेफरल के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों ने VIA प्रक्रिया की तकनीक का अभ्यास कर उपयोगी कौशल अर्जित किया । यह प्रशिक्षण महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जनसमुदाय में स्क्रीनिंग की बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
आगामी चरणों में इसी प्रकार के प्रशिक्षण मंदसौर, सतना एवं विदिशा के चिकित्सा महाविद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आपातकालीन प्रबंधन एवं VIA स्क्रीनिंग हेतु आवश्यक तकनीकी दक्षता प्राप्त हो सके।
"राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के सहयोग से यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और आपातकालीन देखभाल को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।"
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?