MP में बड़ी कार्रवाई, मंत्री राकेश सिंह ने सब इंजीनियर को किया सस्पेंड
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में जिले में बदहाल सड़क के वायरल वीडियो पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है | राकेश सिंह ने सब इंजीनियर गिरधारी लाल चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं. मंत्री ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी |
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के शहपुरा-मानिकपुर सड़क के वीडियो पर कैबिनेट मंत्री ने संज्ञान लिया है. पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक पर जानकारी देते हुए कार्रवाई की जानकारी दी. राकेश सिंह ने लिखा, ‘शाहपुरा से मानिकपुर रोड पर किए गए गुणवत्ता-विहीन कार्य का त्वरित संज्ञान लेते हुए उपयंत्री गिरधारीलाल चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही निर्माण कार्य की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं| दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. लोक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा |
भाजपा विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए थे सवाल
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने एक वीडियो जारी कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क की परत उखड़ रही है, गिट्टियां बाहर आ चुकी हैं. विधायक का आरोप है कि सड़क का मरम्मतीकरण सिर्फ कागजों में किया गया, जबकि जमीन पर हकीकत कुछ और ही है. विधायक का कहना है कि भष्टाचार के कारण इतने कम समय में सड़क बदहाल हो गई |
55 लाख की लागत से बनी बदहाल सड़क
डिंडोरी के शहपुरा से भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने खुद सड़क मरम्मतीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब दो महीने पहले 55 लाख रुपये की लागत से शहपुरा-मानिकपुर सड़क का मरम्मतीकरण कराया गया था, लेकिन अब उसी सड़क की हकीकत विधायक ने वीडियो के जारिए सभी के सामने रख दी है |
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?