वर्ल्ड कप फाइनल के बाद शेफाली वर्मा की एक और जीत, ICC अवॉर्ड मिला
शेफाली वर्मा के साथ बीते 2 महीनों में जो कुछ भी हुआ है, उसे किस्मत का खेल ही कहा जा सकता है | किस्मत से उन्हें वो मौका मिला, जिसकी उन्हें तलाश थी और फिर आगे शेफाली ने जिस तरह से उस मौके को भुनाया उसी का परिणाम है कि अब ICC ने भी उनका लोहा माना है. शेफाली वर्मा को नवंबर के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है |
शेफाली को बीच WC में मिला मौका, फाइनल में खेली धमाकेदार पारी
शेफाली वर्मा का सेलेक्शन महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में नहीं हुआ था| लेकिन, सेमीफाइनल से ठीक पहले भारतीय ओपनर प्रतिका रावल चोटिल हो गईं और शेफाली के लिए टीम इंडिया में आने का दरवाजा खुल गया | शेफाली ने बीच वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जॉइन किया. सेमीफाइनल में तो उनका बल्ला नहीं चला लेकिन फाइनल में 78 गेंदों पर खेली उनकी 87 रन की पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई |
फाइनल में बल्ला ही नहीं बोला, गेंद से भी उड़ाया था गर्दा
वर्ल्ड कप फाइनल में 87 रन की पारी के दौरान शेफाली ने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी. शेफाली का योगदान फाइनल में सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा था बल्कि उसके अलावा उन्होंने गेंद से भी कमाल किए थे | शेफाली वर्मा ने फाइनल में 7 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 36 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे, जिसमें एक मारिजेन केप का विकेट भी शामिल रहा था |
फाइनल के प्रदर्शन पर शेफाली वर्मा
शेफाली वर्मा ने फाइनल में कमाल के प्रदर्शन के बाद कहा था कि ये उनका पहला वर्ल्ड कप था, जो उम्मीद के मुताबिक अच्छा रहा. उन्होंने जैसा सोचा था, सब कुछ वैसा ही रहा | उन्हें खुशी है कि उनका योगदान टीम को फाइनल में जीत दिलाने के काम आया. वो उस पल का गवाह बनीं, जब टीम ने घरेलू फैंस के सामने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता |
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?