क्रिकेट में नया रिकॉर्ड, शर्मा जी का बेटा पहली गेंद पर तीन बार छक्का मारकर बना सुपरस्टार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत को जीत मिली | भारत ने 7 विकेट से मैच जीता और इस जीत में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा कमाल कर दिखाया. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 18 गेंदों में 35 रन बनाए और उनके बल्ले से 3 छक्के निकले. अभिषेक ने अपना खाता छक्के से खोला, उन्होंने लुंगी एन्गिडी की पहली ही गेंद पर लंबा सिक्स टांगा जिसके बाद उनके नाम एक खास रिकॉर्ड हो गया |
अभिषेक का सिक्स वाला रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने जैसे ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगाया इसके साथ ही वो ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला है जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अभिषेक ने सबसे पहले ये कमाल उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ किया था | इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने यही कमाल किया और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने छक्के से खाता खोला |
छक्के लगाने में माहिर हैं अभिषेक
अभिषेक शर्मा ने अबतक सिर्फ 21 टी20 मैच खेले हैं और वो 58 छक्के लगा चुके हैं. ये खिलाड़ी हर 6.83 गेंद पर छक्का लगा रहा है | अपनी इस विध्वंसक बल्लेबाजी के दम पर वो 200 के करीब स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और इसीलिए वो दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी हैं | हालांकि पिछली 6 पारियों में अभिषेक का बल्ला नहीं चला है. ये खिलाड़ी पिछली 6 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा सका है. उन्हें शुरुआत तो तेज मिली है लेकिन वो बीच में ही अपना विकेट फेंक दे रहे हैं.उम्मीद है कि लखनऊ टी20 में उनके अर्धशतकों का सूखा खत्म होगा |
धर्मशाला में टीम इंडिया की वापसी
धर्मशाला टी20 में टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली | साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया ने लक्ष्य 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया | हालांकि एक बार फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला जो कि टीम इंडिया की चिंता का सबसे बड़ा सबब है |
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?