MP SIR अलर्ट! BLO के हार्ट अटैक से हड़कंप, भोपाल में अब इमरजेंसी में डॉक्टर्स तैनात, कॉल सेंटर पर पलभर में मदद!
MP SIR: मध्य प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (Special Intensive Revision) कार्य जारी है. चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल ऑफिसर (Booth Level Officer) घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं. साल 2003 के आधार पर मतदाताओं फॉर्म जमा कराए जा रहे हैं. इसके साथ ही BLO इन फिजिकल फॉर्म को डिजिटलाइज कर रहे हैं. भोपाल की सातों विधानसभा क्षेत्रों में भी SIR का कार्य जारी है.
BLO की बिगड़ रही तबीयत
पिछले कुछ समय से खबर आ रही है कि काम के प्रेशर की वजह से BLO को हार्ट अटैक आ रहा है. मंडीदीप में हार्ट की वजह से एक बीएलओ की मौत हो गई थी. वहीं, रीवा में एक BLO को काम के दबाव की वजह से ब्रेन हेमरेज हो गया. इन सभी घटनाओं को संज्ञान में रखते हुए, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया था कि बीएलओ के स्वास्थ्य सुविधा के लिए डॉक्टर्स को तैनात किया जाए.
CMO ने SDM को लिखा पत्र
सीएमओ ने भोपाल के 6 सर्कल (कोलार सर्कल, बैरागढ़ सर्कल, सिटी सर्कल, एमपी नगर सर्कल, टीटी नगर सर्कल और गोविंदपुरा सर्कल) के एसडीएम को निर्देश दिया है. SIR के दौरान बूथ लेवल अफसरों को आकस्मिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि सर्कल क्षेत्र से या कॉल सेंटर (जय प्रकाश चिकित्सालय काल सेंटर) के कॉल आने पर अपने सर्कल में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.
जय प्रकाश चिकित्सालय में कॉल सेंटर की स्थापना की गई है. कॉल सेंटर के प्रभारी नोडल अधिकारी डॉ राजेन्द्र सुथार को बनाया गया है. इसके साथ ही नंबर 9179037734 भी जारी कर दिया है. CMO ने SDM को आकस्मिक चिकित्सा हेतु कॉल, सूचना आने पर तुरंत संबंधित क्षेत्र के निम्नानुसार एसडीएमओ को सूचित करेंगें एवं आवश्यकता होने पर चिकित्सालय में आकस्मिक उपचार हेतु संपूर्ण व्यवस्था करेंगें.
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस