‘बॉर्डर 2’ में नया सरप्राइज! अब इस फौजी किरदार पर होगी डबल जिम्मेदारी
बॉर्डर 2 | देओल परिवार के लिए साल 2023 बेहद जबरदस्त साबित हुआ था. जब सनी और बॉबी देओल के अलावा पिता धर्मेंद्र की फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कारोबार किया. यूं तो इस वक्त पूरा देओल परिवार ही मुश्किल वक्त से गुजर रहा है. जहां पिता धर्मेंद्र के निधन से हर कोई बुरी तरह टूट गया है. लेकिन जल्द ही दोनों बेटों को वापस काम पर आना होगा. फैन्स को भी उम्मीद है कि दोनों जल्द सेट पर लौटेंगे, क्योंकि अगले साल की शुरुआत में ही सनी देओल की बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है. Border 2 को लेकर लंबे वक्त से तगड़ा माहौल बना हुआ है. लेकिन अब इस पिक्चर को लेकर आखिरी वक्त पर बड़ा बदलाव कर दिया गया है|
सनी देओल के अलावा Border 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक भी सामने आ गया था. दरअसल पिक्चर को 23 जनवरी 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग हो चुकी है. इसी बीच जानकारी मिली कि ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स अभी के सबसे बड़े म्यूजिकल कोलैबोरेशन में से एक को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. देशभक्ति वाले गाने ‘संदेशे आते हैं’ का एक रीक्रिएटेड वर्जन बनाया जा रहा है|
सनी देओल नहीं, तो किसे मिली डबल जिम्मेदारी?
सनी देओल की फिल्म का जल्द ही ट्रेलर लाया जाएगा. जिसके बाद प्रमोशनल स्ट्रेटजी भी तैयार की जाएगी. हाल ही में पता लगा था कि सनी देओल को जल्द ही रामायण पार्ट 2 का शूट भी करना है. जिसके लिए मेकर्स ने जनवरी 2026 का महीना फाइनल किया है. इसी बीच एक नई रिपोर्ट से पता लगा कि, ‘संदेशे आते हैं’ के एक रीक्रिएटेड वर्जन पर अभी काम चल रहा है. जिसमें दुनिया भर में लॉन्च के लिए पावरफुल आवाजें एक साथ आएंगी. दरअसल ‘संदेशे आते हैं’ के नए वर्जन में सोनू निगम और अरिजीत सिंह की आवाज सुनाई देंगी. जहां इस रीयूनियन से हर किसी को उम्मीद भी ज्यादा है. अब कहा जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ की भी इस गाने में आवाज होगी|
यूं तो दिलजीत दोसांझ पहले ही फिल्म में फौजी बने दिख रहे हैं, जो काफी वक्त पहले ही शूट कंप्लीट कर चुके हैं. अब उनका इस गाने से जुड़ना भी चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल एक्टर एंड सिंगर बॉर्डर 2 में भारतीय वायुसेना के ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं. जिन्हें भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपनी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया था|
दरअसल मेकर्स को ऐसी आवाज की तलाश थी, जो असलीपन और मॉडर्न अपील का मेल हो. और दिलजीत यहां आसानी से फिट हो जाते हैं. जो गाने में एक इमोशनल टेक्सचर जोड़ते हैं, जो दूसरे सिंगर्स के साथ पूरी तरह से मेल खाता है. इसी वजह से आखिरी वक्त पर ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 के टाइटल ट्रैक के लिए एंट्री कराई गई. साथ ही आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी एक गाना था|
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?