बस्तर की असलियत देखो! डिप्टी CM विजय शर्मा का छात्रों को चैलेंज: "TV तक नहीं देखे, उन युवाओं से मिलो!
Deputy CM Vijay Sharma: दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर वायु गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन के दौरान नक्सल कमांडर हिडमा के समर्थन में नारे लगाए गए. कुछ प्रदर्शनकारियों ने हाथों में हिडमा के समर्थन में पोस्टर लेकर नारे लगाए. इसे लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने नारे लगाने वाले छात्रों को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया है. मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उन छात्रों को यहां आकर बस्तर के युवाओं से मिलना चाहिए, जिन्होंने TV तक नहीं देखी.
‘छात्र बस्तर को जानें समझें फिर कोई बात करें…’
डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि हिडमा के समर्थन में नारेबाजी करने वाले छात्रों को बस्तर जाना चाहिए. वह बस्तर को जानें-समझें और फिर कोई बात करें. विभिन्न भावों से बाहर रहकर बातें कह रहे हैं, जो अनुकूल नहीं है. छात्रों ने कभी बस्तर देखा ही नहीं होगा. जाना ही नहीं होगा. वह बस्तर के युवाओं से मिलें, जिन्होंने TV तक नहीं देखा है. दिल्ली में बैठकर कुछ लोग सबको बरगला नहीं सकते. वहां स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल कुछ नहीं था.अभी वहां कुछ कामकाज की शुरुआत हो रही है. सुनी सुनाई बातों पर कुछ कहना अच्छी बात नहीं है.
‘इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे’
वहीं, हिडमा के समर्थन के नारों के मामले में डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- ‘इसके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं. उनके पीछे कौन लोग हैं देश जानता है. इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे. इन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी.’
इंडिया गेट पर हिडमा के समर्थन में नारे
23 नवंबर 2025 की शाम दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण स्तर और खराब एयर क्वालिटी को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी हाथों में हिडमा के समर्थन में पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए नजर आए.
नक्सली कमांडर हिडमा ढेर
‘लाल आतंक’ का खौफ फैलाने वाला नक्सली कमांडर हिडमा ढेर हो चुका है. 18 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर हिडमा ढेर हो गया. उसके साथ उसकी पत्नी राजे और 4 अन्य नक्सली भी ढेर हो गए थे. हिडमा झीरम घाटी नरसंहार जैसे करीब 26 बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था. वहीं, उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था.
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?