यात्रियों को अलर्ट! राजस्थान रूट पर 4 ट्रेनें बंद, 7 में बदलाव, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जयपुर और जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से होकर राजस्थान के दोनों शहरों के लिए जाने वाली कुछ ट्रेन रद्द तो कुछ आंशिक निरस्त रहने वाली हैं|
जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य
जयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य जारी है. स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है. इस वजह से भोपाल और जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिल रहा है. इसके चलते नवंबर और दिसंबर के महीने में अलग-अलग दिन कुछ ट्रेन रद्द रहेंगी, कुछ को आंशिक तौर पर निरस्त किया गया है और वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे की ओर यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखने के बाद ही ट्रैवल करें|
इन ट्रेन को निरस्त किया गया
भोपाल जंक्शन से चलकर जयपुर के रास्ते जोधपुर तक वाली भोपाल-जोधपुर ट्रेन (गाड़ी संख्या 14814) को 24 नवंबर को निरस्त किया गया है. वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन से चलकर जयपुर जाने वाली भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19712) 24 नवंबर को निरस्त रहेगी|
ये ट्रेन आंशिक निरस्त रहेंगी
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चलकर जयपुर जाने वाली हैदराबाद डेक्कन-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12720) 24 नवंबर को अजमेर तक ही जाएगी. वहीं, जयपुर-हैदराबाद डेक्कन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12719) 26 नवंबर को अजमेर से चलेगी. जयपुर-हैदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12968) 30 और 7 दिसंबर को अजमेर से शुरू होगी. अजमेर और जयपुर के आंशिक निरस्त रहेगी. वहीं, जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12181) 8 दिसंबर तक सवाई माधोपुर तक चलेगी.अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12182) सवाई माधोपुर से संचालित होगी. सवाई माधोपुर और अजमेर के बीच निरस्त रहेगी|
इन ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया
दुर्ग से चलकर अजमेर जाने वाली वीकली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18207) का रूट डायवर्ट किया गया. ट्रेन कोटा-चंदेरिया होकर अजमेर जाएगी. दुर्ग-अजमेर (गाड़ी संख्या 18213) का भी रूट डायवर्ट रहेगा. ट्रेन कोटा-चंदेरिया के रास्ते डेस्टिनेशन तक पहुंचेगी|
यात्रा करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- ट्रेन की जानकारी, रूट और टाइमिंग के लिए NTES एप पर ट्रेन की सारी जानकारी रखें|
- किसी भी प्रकार की नई जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं|
- किसी भी परिस्थिति की जानकारी रेलवे की ऑफिशियल साइट IRCTC, एक्स पर सूचना दी जाती है|
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?