राहुल गांधी ने दिल्ली कार धमाके को बताया दर्दनाक और चिंताजनक
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में कार धमाके (Car explosion.) पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया है। उन्होंने इस धमाके को ‘हादसा’ करार दिया और दुख जताया है। उन्होंने घटना के लगभग दो घंटे बाद एक्स पर ट्वीट किया, ‘दिल्ली (Delhi) के लाल किला मेट्रो स्टेशन (Red Fort Metro Station) के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’
वहीं इस मामले पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी बयान आया है। उनका कहना है कि यह धमाका तो पाकिस्तान की ओर से किया गया हमला है। संजय सिंह ने कहा कि यह हमला लाल किले पर हुआ है, जो हमारा गौरव है। यही नहीं उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके हाथों में देश सेफ नहीं है। संजय सिंह ने कहा, ‘ऐसी घटिया हरकत पाकिस्तान ही कर सकता है। मोदी ने सीजफ़ायर करके पाकिस्तानी दरिंदों का मनोबल बढ़ा दिया। जिन आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों की जान ली है, उनको भी मौत के घाट उतारो। लाल क़िले पर हमला हमारे गौरव के प्रतीक पर हमला है। देश मोदी के हाथों सुरक्षित नहीं। ईश्वर मृतकों की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे।’
मौके पर पहुंच रहे हैं होम मिनिस्टर अमित शाह
वहीं होम मिनिस्टर अमित शाह भी सक्रिय हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर, आईबी चीफ समेत तमाम अधिकारियों से बात की। अब वह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल भी वह जाएंगे। जानकारी मिली है कि वह मीडिया से भी बात करने वाले हैं।
अमित शाह बोले- आई 10 कार में हुआ धमाका
इस दौरान वह पूरी घटना की जानकारी दे सकते हैं और इस पर ऐक्शन का भी ऐलान कर सकते हैं। अमित शाह ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 कार में धमाका हुआ। इससे आसपास की गाड़ियों में आग लगने और कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। कुछ लोगों के हताहत होने की भी सूचना है। सभी एंगल से घटना की जांच होगी। कुछ ही देर में स्पॉट और अस्पताल पर जा रहा हूं।’
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?