प्रोटियाज का दबदबा, भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 टेस्ट में सिर्फ 4 जीत दर्ज की
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज महत्वपूर्ण है। जीत फाइनल के लिए उनका दावा पुख्ता करेगी, जबकि हार से दोनों ही टीमों को नुकसान होगा। भारतीय टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे, जबकि टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। आइए इस सीरीज की शुरुआत से पहले हम इन दोनों की राइवेलरी के बारे में जानते हैं...
कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली गईं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1992-93 में हुई थी। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से भारत ने सिर्फ चार सीरीज जीती हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने आठ बार बाजी मारी है। बाकी चार सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुईं। यह आंकड़े बताते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा अब तक भारी रहा है।
घरेलू जमीन पर भारत का दबदबा
हालांकि, विदेशी यानी दक्षिण अफ्रीकी धरती पर भारत को संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन अपने घर पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चारों सीरीज अपने घरेलू मैदान पर जीती हैं। भारत ने अपने जमीन पर दक्षिण अफ्रीका से कुल सात टेस्ट सीरीज खेली हैं और चार जीते हैं। एक में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली और दो सीरीज ड्रॉ रहीं। वहीं, भारत ने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर नौ टेस्ट सीरीज खेली हैं। सात सीरीज दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीती और दो सीरीज ड्रॉ रही।
छह साल पहले भारत की पिछली जीत
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1996, 2004, 2015 और 2019 में टेस्ट सीरीज जीती। पिछली बार भारत ने छह साल पहले दक्षिण अफ्रीका को किसी टेस्ट सीरीज में हराया था। अब शुभमन गिल एंड कंपनी के पास इस सूखे को खत्म करने का मौका है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को भारत में सिर्फ एक बार (2000 में) सीरीज जीत मिली। तब दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था।
द. अफ्रीका के खिलाफ रहना होगा सतर्क
हालांकि, भारत को ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए, क्योंकि पिछले साल टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार मिली थी। स्पिन पिच ही भारत की हार का कारण बना था। इस हार को फैंस अभी तक नहीं भुला पाए हैं। ऐसे में टीम सावधानी बरतना चाहेगी।
गिल के नेतृत्व में अब तक अच्छा प्रदर्शन
नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हाल फिलहाल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड से 2-2 से सीरीज बराबर करने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था। टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
दोनों टीमों का हाल फिलहाल में प्रदर्शन
वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी। टेस्ट चैंपियंस भी शानदार लय में हैं और उनके पास साइमन हार्मर, सेनुरन मुथुसामी और केशव महाराज के रूप में दुनिया के कुछ बेहतरीन स्पिनर्स मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय टीम स्पिन पिच बनाने का रिस्क नहीं उठाना चाहेगी।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डी जोर्जी, कॉर्बिन बॉश, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कागिसो रबाडा, साइमन हार्मर।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?