मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनी सादगी की राह, बेटे की शादी करेंगे सामूहिक विवाह में
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर सादगी और सामाजिक समरसता की एक नई मिसाल पेश करने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छोटे बेटे अभिमन्यु यादव की शादी सादगी से करने जा रहे हैं। वे इस विवाह को किसी भव्य आयोजन के बजाय एक सामाजिक मिसाल बनाने की तैयारी में हैं।.मुख्यमंत्री ने तय किया है कि अभिमन्यु यादव की शादी उज्जैन में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही संपन्न कराई जाएगी। इस निर्णय से वे समाज में सादगी और संस्कार की मिसाल पेश करेंगे।
सीएम यादव सादगी को देते हैं प्राथमिकता
ऐसा पहली बार होगा कि कोई मुख्यमंत्री अपने पुत्र का विवाह किसी सामूहिक समारोह में करेंगे। हालांकि सीएम मोहन यादव अपने जीवन की कार्यशैली को हमेशा से ही सादगी के रूप में जीते हैं और उसे ही प्राथमिकता देते हैं। सीएम इसी परंपरा को बनाए रखते हुए पारिवारिक आयोजन को समाजहित से जोड़ रहे हैं।
30 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में होंगे फेरे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने छोटे सुपुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी को “सामूहिक विवाह सम्मेलन” के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह समारोह 30 नवंबर को उज्जैन के होटल अथर्व में आयोजित होगा, जहां अभिमन्यु और उनकी होने वाली पत्नी डॉ. इशिता यादव सात फेरे लेंगे। सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिनन्यु यादव वर्तमान में सर्जरी में मास्टर्स कर रहे है और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते है। वहीं, उनकी होने वाली पत्नी इशिता यादव खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी है और वे एमबीबीएस कर चुकी है अब पीजी की पढ़ाई कर रही हैं। इशिता सीएम यादव की बड़ी बेटी आकांक्षा की ननद भी हैं।
सीएम ने बताया समूह विवाह का महत्व
मुख्यमंत्री ने इस शादी को बड़े भव्य समारोह की बजाय सामूहिक विवाह के रूप में चुनकर सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में नहीं, बल्कि उज्जैन के होटल अथर्व में सीमित अतिथियों के साथ आयोजित होगा।
परिवार के करीबी लोग और प्रदेश के मंत्री नेता होंगे शामिल
शादी की तैयारियों में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, प्रदेश के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम में पारम्परिक रस्मों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी पहल की योजना बनाई गई है, जिससे यह सिर्फ एक शादी नहीं बल्कि एक सामुदायिक समारोह बन जाएगा।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?