कोलकाता पुलिस ने पकड़ा 317 करोड़ का ऑनलाइन ठगी रैकेट, पवन रुइया के घर और ऑफिस में छापा मारा
व्यापार: बंगाल पुलिस ने 317 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाभोड़ किया है। इस मामले में 148 फर्जी कंपनियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने कारोबारी पवन रुइया के घर और दफ्तरों पर छापेमारी की है।
देशभर में 1379 लोगों को बनाया गया शिकार
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि देशभर में करीब 1,379 लोगों को इस साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया गया, जिनसे कुल 317 करोड़ रुपये की ठगी की गई। यह रकम 148 फर्जी कंपनियों के बैंक खातों के जरिए भेजी गई और बाद में इन्हें कई फर्जी खातों में भेज दिया गया। साथ ही कई कंपनियों का रजिस्ट्रेशन एक ही पते पर पाया गया।
170 करोड़ रुपये को क्रिप्टोकरेंसी में बदला गया
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ठगे गए करीब 170 करोड़ रुपये को क्रिप्टोकरेंसी में बदला गया, ताकि पुलिस उन पैसों का ट्रैक न लगा सके।
कारोबारी पवन रुइया और उनके परिजनों का नाम शामिल
इस मामले में 5 नवंबर को बैरकपुर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में पवन रुइया, उनके परिजनों और करीबी सहयोगियों के नाम शामिल हैं। जांच में पाया गया कि रुइया के नियंत्रण वाली कंपनियों से जुड़े 11 निदेशक देशभर की 186 अन्य कंपनियों के भी बोर्ड में हैं।
पुलिस ने कोलकाता में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की, जिनमें पार्क सर्कस स्थित रुइया सेंटर', 129 पार्क स्ट्रीट स्थित डनलप इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने के अंतर्गत बर्जर हाउस और बल्लीगंज स्थित रुइया के आवास समेत कई स्थान शामिल हैं।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?