विस्फोट से 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी कार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए बम धमाके के सीसीटीवी फुटेज गंभीरता से देख रही है। मामले जांच को गति देते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की गतिविधियों का पता चल रहा है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कार वहां किसने लाकर खड़ी की, कार में कौन-कौन बैठा था, और इसे बाद में कौन लेकर गया। जांच दल यह भी पता लगा रहा है कि कार कहां से आई, कैसे लाल किला तक पहुंची और बाद में किस रास्ते से आगे बढ़ी। पुलिस ने आसपास की सड़कों और पार्किंग टोल प्लाज़ा सहित 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांचकर्ता वाहन के पूरे रास्ते का भी पता लगा रहे हैं, जैसे कि वह कहां से आई, वह लाल किले की पार्किंग में कैसे पहुंची, और बाद में वह स्मारक के ठीक सामने स्थित ट्रैफिक सिग्नल की ओर कैसे पहुंची।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी से पता चलता है कि सफेद रंग की आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लालकिला पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी। यह करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से बाहर निकली। उस समय इलाके में काफी भीड़ थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, फुटेज में संदिग्ध अकेला दिखाई दे रहा है। दरियागंज जाने वाले रास्ते की भी जांच की जा रही है। पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में यूएपीए की धाराओं 16 और 18, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और विस्फोट से पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश जारी है।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?