रायपुर पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को भगोड़ा किया घोषित
रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घोषणा की है कि जो कोई भी अमित बघेल की जानकारी देगा, उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमित बघेल कई मामलों में वांछित हैं और बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद पेश नहीं हुए। इसके चलते रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें भगोड़ा घोषित करने का फैसला लिया। शहरभर के थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर उनकी तस्वीरें लगाई जा रही हैं, ताकि आम जनता उनसे जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचा सके।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस ने यह कदम न्यायालय के निर्देशों और चल रही जांच प्रक्रिया के तहत उठाया है। पुलिस का कहना है कि जब तक अमित बघेल गिरफ्त में नहीं आते, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, दोनों ही संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता इस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अमित बघेल के ठिकाने की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को सूचित करें।
अमित बघेल भगोड़ा घोषित होने के बाद अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गई है, और रायपुर समेत आसपास के जिलों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
क्या कांग्रेस मनाऐगी की शुद्धिकरण दिवस सम्राट दीक्षित का कांग्रेस छोड़कर जाना कोई अचंभित घटना नहीं
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली
CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस