दीपावली से पहले सड़क मरम्मत का तोहफ़ा, अब यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित
रायपुर: लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना) ने दिवाली से पहले प्रदेशवासियों को जर्जर सड़कों से राहत देने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और मरम्मत के लिए नौ टेंडर जारी किए हैं। इन कार्यों पर कुल मिलाकर करीब 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च प्रस्तावित है। बतादें कि जिन सड़को का सफर जहां सामान्य हालात में 6 घंटे का होता है, वहां सड़क गड्ढों से छलनी होने के कारण 7-8 घंटे तक लग रहे हैं। बरसात ने स्थिति और खराब कर दी।
अब सरकार ने इन हालात को बदलने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मरम्मत योजना लागू की है। इन कार्यों के पूरे होते ही न केवल यात्रा का समय घटेगा बल्कि सफर सुगम और सुरक्षित भी होगा।
अब मिलेगा गड्ढों से निजात
बारिश के बाद सड़कें इतनी जर्जर हो गई थीं कि रोजमर्रा की यात्रा किसी परीक्षा से कम नहीं थी। भारी वाहन फंस जाते थे, तो छोटी गाड़ियां दुर्घटनाओं का शिकार होती थीं। मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद लोगों को इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा
यात्रा समय घटने से बस्तर, सुकमा, कोंटा और नारायणपुर जैसे क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। व्यापार, पर्यटन और आवागमन तेज़ होगा। किसानों और व्यापारियों को माल ढुलाई में समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
5 सितंबर तक आनलाइन निविदा
इन सभी कार्यों के लिए निविदाएं 5 सितंबर तक आमंत्रित की गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
इन सड़कों पर होगा काम
कटगी–गुमला रोड (NH-43): 32 किमी- 484.59 लाख रुपये।
NH-63 (कांकेर, नारायणपुर, बस्तर): 1,200 करोड़ से अधिक।
भोपालपट्टनम–जगदलपुर मार्ग (NH-63): 100 किमी - 531.26 करोड़ रुपये।
जगदलपुर–सुकमा–कोंटा रोड (NH-30): 38 किमी- 361 करोड़ रुपये।
रतनपुर–केन्दा–केवंची रोड (NH-45): 5.5 किमी - 455.55 लाख रुपये।
ढेका–बनारी मार्ग (NH-49): 33.18 किमी- 224.51 लाख रुपये।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
मस्त महासंघ की लापरवाही के चलते गांधी सागर जलाशय में हो रही है मछली की तस्करी पुलिस प्रशासन ने प्रकरण बनाए तस्करों को दबोचा
हनुमानताल पुलिस को भनक तक नहीं, CSP ने मारा छापा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'