शमी की वापसी संभव नजर नहीं आती
पिछले काफी समय से फिट नहीं होने के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी अब टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल नजर आती है। इसकार कारण युवा तेज गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन और शमी की बढ़ती उम्र है। शमी 35 के करीब होने जा रहे हैं। ऐसे में भविष्य की योजनाओं को देखते हुए फिट नहीं बैठते। शमी एकदिवसीय विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से ही चोटिल होने के कारण एक साल से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहे। फिट होने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में खेला जिसके बाद उन्हें टी20 और फिर एकदिवसीय प्रारुप में जगह मिली। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे पर फिटनेस संबंधी परेशानियों के कारण् टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी नहीं हो पायी। उन्हें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया हालांकि इसका कारण उनकी फिटनेस बताया गया है। वहीं इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप सिंह और अर्शदीप सिंह सहित कई युवा तेज गेंदबाज निकलकर आ गये। टीम प्रबंधन ने भी युवाओं को अधिक मौके देना बेहतर विकल्प माना है जिससे भी शमी की वापसी कठिन हो गयी।
इंग्लैंड दौरे के लिए आकाश दीप के अलावा हर्षित राणा, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया। इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया था कि शमी पुरी तरह से फिट नहीं हैं। उनके साथ कुछ समस्याएं हैं। टीम प्रबंधन ने शमी को लेकर जोखिम लेने से इंकार कर दिया था। ऐसे में युवाओं को अवसर मिला जिसको उन्होंने पूरा लाभ उठाया। आकाशदीप ने इंग्लैंड दौरे के दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लिए। वहीं कृष्णा ने अंतिम टेस्ट में दोनो पारियों में चार-चार विकेट लिए।
आकाश दीप ने बर्मिंघम टेस्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने द ओवल टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। कृष्णा ने तीन टेस्ट में 14, आकाश दीप ने 3 टेस्ट में 13 विकेट लिए। वहीं मुख्य तेज गेंदाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज टेस्ट में लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सिराज ने 5 मैचों में 23 विकेट लिए, जो सीरीज में सर्वाधिक रहे। वहीं बुमराह ने भी 3 मैच में 14 विकेट लिए। ऐसे में शमी के लिए जगह बनती नहीं दिखती है। शमी की वापसी इसीलिए भी संभव नजर नहीं आती क्योंकि उन्हें अधिकतर चोट की समस्या रहती है। वह 35 साल के होने जा रहे हैं। वहीं टीम प्रबंधन युवाओं को वरीयता दे रहा है। ऐसे में शमी अब शायद ही वापसी कर पायें।
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी