पति को लेकर भद्दी टिप्पणी पर स्वरा का पलटवार वायरल
मुंबई : अभिनेत्री स्वरा भास्कर काफी मुखर हैं। वह अक्सर अपने बेबाक लहजे के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने उस व्यक्ति को खरी-खोटी सुना दी जिन्होंने एक्स पर उनके पति फहाद अहमद को मजाक में 'छपरी' और 'डोंगरी का स्ट्रीट वेंडर' कहा। अभिनेत्री फहाद के साथ रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में दिखाई दी थीं।
स्वरा के पति को बताया छपरी
स्वरा भास्कर ने एक्स पर यूजर की प्रोफाइल को हाइलाइट करने के लिए दो स्क्रीनशॉट शेयर किए। इस पोस्ट में लिखा था 'परिणीति चोपड़ा को अपने पति को पीआर के लिए टॉक शो में ले जाते देखकर, स्वरा ने भी ऐसा ही करने का सोचा। वह अपने डोंगरी के छपरी पति को एक रियलिटी शो में ले गईं। पीआर तो छोड़िए, उनके पति डोंगरी के किसी रेहड़ी वाले जैसे लग रहे थे।'
स्वरा ने ट्रोल को सिखाया सबक
जवाब में, स्वरा ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'खुद को गौरवान्वित हिंदू और अंबेडकरवादी बताने वाला यह मूर्ख शायद यह नहीं जानता कि छपरी एक जातिवादी शब्द है। एक अपमानजनक शब्द जिसका इस्तेमाल 'छप्पर' या फूस की झोपड़ियां बनाने वाले समुदाय के लिए किया जाता है। डोंगरी या कहीं और का रेहड़ी लगाने में भी कोई बुराई नहीं है। तुम जातिवादी/वर्गवादी बेवकूफ हो।'
रियलिटी शो में नजर आ रहे स्वरा-फहाद
स्वरा और फहाद इन दिनों मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा-जोड़ियों का रियलिटी चेक' में नजर आ रहे हैं। इस शो में मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ियां शामिल होती हैं और उनके रिश्तों को परखकर उनकी केमिस्ट्री को चुनौती दी जाती है।
स्वरा और फहाद की शादी
स्वरा और फहाद ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का पंजीकरण कराया और 16 फरवरी 2023 को सार्वजनिक रूप से इसका एलान किया। दंपति ने सितंबर 2023 में अपने पहले बच्चे, बेटी राबिया का स्वागत किया।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक