मिश्रा ने एटम बम को बताया ‘फुस्सी बम’ राहुल का धमाका गया फीका
भोपाल। राहुल गांधी के भाजपा के वोट चुराने वाले आरोप पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी का चुनाव आयोग को लेकर फेंका गया एटम बम फुस्स हो गया। पूरा देश ये बात पहले से ही जानता था कि आपके पास कोई प्रमाण नहीं है। अगर आपने सबूत नहीं दिया तो आपको राष्ट्रीय झूठा घोषित कर दिया जाएगा।
संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का टेंडर कांग्रेस के पास है
नरोत्तम मिश्रा ने शेर पढ़ते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ”एक कहावत है, ‘बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का…चीर के देखा तो कतरा-ए-खून न निकला। चुनाव आयोग पर एटम बम तो फुस्स बम निकल गया। पूरा देश जानता था कि अगर चुनाव आयोग के खिलाफ आपके पास कोई सबूत होता तो पहले आप विदेश में जाते फिर लौटकर कोर्ट में वापस आते। लेकिन ना तो आप विदेश गए और ना ही कोर्ट गए। इसलिए पूरे देश ने समझ लिया है कि आपके पास कोई सबूत नहीं है। चुनाव आयोग ने आपसे एफिडडेविड मांगा है तो देर मत करिए और सबूत पेश करिए। कांग्रेस सिर्फ देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में लगी हुई है। चाहें वो न्यायालय हो, चाहें सेना हो, चाहें चुनाव आयोग हो ऐसा लगतार है कि देश संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का टेंडर ही कांग्रेस को मिल गया है। राहुल गांधी के पास अगर कोई सबूत है तो पेश करें नहीं तो उन्हें राष्ट्रीय झूठा घोषित कर दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा- वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बनें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी तीसरी बार वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। 25 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा 35 या इससे कम वोटों से जीती है।अगर इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिल जाए तो हम साबित कर देंगे की वो तीसरी बार वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।
चुनाव आयोग ने कहा- राहुल गांधी गुमराह करना बंद करें
कर्नाटक में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर कर्नाटक चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनके दावों को प्रमाणित करने के लिए शपथ पत्र जमा करने को कहा है। साथ ही, आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि वे अपने दावों को साबित नहीं कर पाए, तो उन्हें अपने बयान वापस लेने होंगे और जनता को गुमराह करना बंद करना होगा।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक