सीएम साय का ऐलान – पायलट प्रशिक्षण, कोचिंग और जोड़ा जैतखंभ निर्माण को मिलेगी मदद
जांजगीर-चांपा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी गई।
सीएम साय ने गिरौदपुरी धाम के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये, अजा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये की कोचिंग व्यवस्था, हर वर्ष अनुसूचित जाति वर्ग के 5 युवाओं को पायलट प्रशिक्षण सहायता तथा जोड़ा जैतखंभ निर्माण में सीमेंट व लकड़ी के उपयोग हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
उन्होंने दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीट संख्या 200 करने की जानकारी दी और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इसका लाभ लेने को प्रेरित किया। आगामी समय में सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर के निर्माण की योजना भी घोषित की गई। सीएम ने निर्देश दिए कि प्राधिकरण से स्वीकृत कार्यों को उच्च गुणवत्ता और समयसीमा में पूरा किया जाए।
मुफ्त बिजली योजना की ओर कदम
बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव पर कांग्रेस के विरोध को लेकर सीएम साय ने कहा कि हम मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहे हैं। जनता को भारी सब्सिडी दी जा रही है और इसके लिए बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
किसान की बेटी को गोद में उठाया
ग्राम भणेसर से आए किसान योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि से मुख्यमंत्री को मिलाने पहुंचे। सीएम साय ने बच्ची को गोद में उठाकर स्नेह जताया। योगेंद्र ने कहा कि यह पल उनके जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन गया है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक