रिटायर्ड फौजी ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों की ठगी
जबलपुर। हर युवा की ख्वाहिश होती है कि वह भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करे, लेकिन कुछ शख्स इसी भावना का फायदा उठाकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक ऐसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने 12 से ज्यादा युवाओं को आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है और यह ठगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि सेना से ही रिटायर्ड जवान है।
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
बेरोजगार युवाओं की नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 45 रुपए ठगे जाने की शिकायत पर मिलिट्री इंटेलीजेंस ने सेना के रिटायर्ड जवान राजेश कुमार राजभर को गिरफ्तार किया है। जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के मढ़ई निवासी राजेश कुमार राजभर को जब गिरफ्तार किया तो उसके पास सेना के विभिन्न ऑफिस के ज्वाइनिंग लेटर बरामद हुए हैं।
कैसे झांसे में युवाओं को फंसाता था आरोपी?
जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी साल 2013 से 2016 तक मिलिट्री अस्पताल जबलपुर में नायक के पद पर पदस्थ था और यहीं से रिटायर्ड हुआ। रिटायरमेंट के बाद उसने कई बेरोजगारों से ठगी की, वह बेरोजगारों को मेडिकल कराने के नाम पर मिलिट्री अस्पताल लेकर जाता था और उन्हें बताता था कि उसकी सेना के बड़े अधिकारियों से सेटिंग है और वह उनकी नौकरी लगवा देगा।उसकी जान पहचान और रुतबा देखकर बेरोजगार उसके झांसे में आ जाते थे और मोटी रकम दे देते थे। मिलट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों द्वारा आरोपी से सघन पूछताछ किए जाने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी राजेश कुमार द्वारा बेरोजगारों से रकम लेने के बाद आर्मी से जुड़े कई संस्थाओं के फर्जी नियुक्ति पत्र युवाओं को थमा दिए जाते थे। मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा पीड़ितों और आरोपियों के पास से बरामद दस्तावेजों को पुलिस को सौंपा।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक