लुटेरी दुल्हन' गैंग का काला सच, नवजातों को बनाती थीं व्यापार का हिस्सा
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां मासूम बच्चों की तस्करी कर रही एक गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रावजी बाजार थाना पुलिस ने इस नेटवर्क में शामिल छह महिलाओं और पांच पुरुषों की पहचान की, जिनमें से 9 को गिरफ्तार कर लिया है। 2 आरोपी अब भी फरार हैं। इस गिरोह ने एक डेढ़ माह के नवजात को 10 लाख रुपये में बेचने की डील की थी।
पुलिस को इस रैकेट की सूचना आजाद नगर निवासी रितेश व्यास ने दी थी। रितेश एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करता है। रितेश की मुलाकात करीब छह महीने पहले प्रमिला साहू और वंदना मकवाना नामक दो महिलाओं से मूसाखेड़ी चौराहे पर हुई थी। खुद को बुजुर्गों के लिए केयर सेंटर चलाने वाली बताकर इन महिलाओं ने उससे दोस्ती की। बाद में उन्होंने रितेश को बताया कि वे नि:संतान दंपतियों को गोद लेने के लिए बच्चे उपलब्ध कराती हैं।
दोस्त के साथ मिलकर बनाया प्लान
रितेश को महिलाओं की मंशा पर संदेह हुआ, जब उसे जानकारी मिली कि ये दोनों पहले ही एक बच्चे की बिक्री के मामले में हिरानगर थाना क्षेत्र में पकड़ी जा चुकी हैं। इसके बाद रितेश ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पुलिस से संपर्क किया और बच्चा गोद लेने का बहाना बनाकर जाल बिछाया।
पुलिस के जाल में ऐसे फंसी महिलाएं
4 अगस्त को रितेश और उसके साथी ने प्रमिला और वंदना को अग्रसेन चौराहे पर बुलाया, जहां उन्होंने नवजात शिशु को बेचने की योजना बनाई थी। महिला सोनू बेन की गोद में एक डेढ़ महीने का बच्चा था। जैसे ही सौदे की बातचीत शुरू हुई, रितेश ने पुलिस को सूचना दी और टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को धर दबोचा।
डिलीवरी का खर्च देकर बेचती थी
जांच में पता चला कि सोनू मूलतः गुजरात की रहने वाली है, जिसे उसके पहले पति ने छोड़ दिया था। आर्थिक तंगी से जूझ रही सोनू को प्रमिला और वंदना ने सहायता का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने सोनू की डिलीवरी का खर्च भी उठाया और बाद में नवजात को बेचने के लिए दबाव डाला।
लुटेरी दुल्हन की सदस्य थी महिलाएं
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पकड़ी गई महिलाएं 'लुटेरी दुल्हन' गैंग से भी जुड़ी रही हैं और शादी का झांसा देकर राजस्थान व मध्य प्रदेश के युवकों से ठगी कर चुकी हैं। गैंग में शामिल अन्य सदस्य पूजा वर्मा, नीलम वर्मा, नीतू शुक्ला और प्रिया माहेश्वरी अलग-अलग स्थानों पर घरेलू काम, मैरिज ब्यूरो और IVF क्लिनिक से जुड़ी रही हैं। इन महिलाओं ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निशाना बनाकर नवजात बच्चों की तस्करी की साजिश रची।
पुलिस ने क्या कहा?
एडिशनल डीसीपी जोन-4 दिशेष अग्रवाल के मुताबिक, फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और यह जांच की जा रही है कि इस गैंग ने इससे पहले और कितने बच्चों की खरीद-फरोख्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक