बेहद शक्तिशाली है हनुमान चालीसा की ये चौपाई, रोजाना करें जाप, मिलेगा चमत्कारी लाभ
सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है. ठीक उसी प्रकार मंगलवार और शनिवार का दिन पवन पुत्र हनुमान को समर्पित है. इस दिन हनुमान मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हनुमान जी महाराज के दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. अगर आप भी हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हनुमान जी महाराज को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन उनकी चालीसा का पाठ आवश्यक करना चाहिए. हनुमान चालीसा में कई ऐसी चौपाई हैं, जिसका अनुसरण करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं.
हनुमान चालीसा में गोस्वामी तुलसीदास ने कई ऐसी चौपाई लिखी हैं, जिसका अनुसरण करने से व्यक्ति को सभी मनोरथ प्राप्त होते हैं. संतों का भी ऐसा मानना है कि अगर व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करता है और उसके चौपाई का अर्थ समझता है, तो उसे सभी तरह के पुण्य प्राप्त होते हैं. गोस्वामी तुलसीदास हनुमान चालीसा में लिखते हैं ‘तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ हृदय महं डेरा’… इस चौपाई के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास हनुमान जी महाराज से आग्रह कर रहे हैं. इस चौपाई के बारे में विस्तार से शशिकांत दास बताते हैं.
तुलसीदास सदा हरि चेरा…अर्थात तुलसीदास हमेशा से भगवान राम के सेवक हैं और प्रभु राम से प्रार्थना भी करते हैं कि हमें अपने हृदय में स्थान दीजिए. मेरे हृदय में निवास कीजिए.
कीजै नाथ हृदय महं डेरा…अर्थात गोस्वामी तुलसीदास प्रभु राम से प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु राम मेरे हृदय में अपना घर बनाएं.
यह चौपाई हनुमान जी से प्रार्थना है. जिसमें गोस्वामी तुलसीदास हनुमान जी से अपने हृदय में निवास करने का आग्रह कर रहे हैं. क्योंकि हनुमान जी भगवान राम के भक्त हैं और तुलसीदास भगवान राम के दास हैं. शशिकांत दास बताते हैं कि इस चौपाई के जाप करने से प्रभु राम के साथ पवन पुत्र हनुमान की विशेष कृपा भक्त को प्राप्त होती है.
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी