क्या आपका हार्ट कमजोर हो रहा है? इन 7 संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
नई दिल्ली। आजकल हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले काफी बढ़ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण ये समस्याएं ज्यादा बढ़ रही हैं। हालांकि, जब दिल कमजोर होने लगता है, तो शरीर पहले हमें कुछ वॉर्निंग्स देता है।अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बेहतर इलाज मिल सकता है और हार्ट हेल्थ को और बिगड़ने से रोका जा सकता है। लेकिन ज्यादातर लोग इन संकेतों को साधारण समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण परेशानी गंभीर बन जाती है। आइए जानते हैं हार्ट कमजोर होने पर शरीर में दिखने वाले कुछ संकेतों के बारे में।
सीने में दर्द
सीने में दर्द हार्ट डिजीज का सबसे आम और गंभीर संकेत है। इसे एनजाइना भी कहते हैं। यह दर्द सीने के बीच में, बाएं या दाएं तरफ हो सकता है। कभी-कभी यह दर्द गर्दन, कंधे या पीठ तक फैल जाता है। अगर सीने में भारीपन, जकड़न या तेज दर्द हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।
पैरों में सूजन
अगर पैरों, टखनों या पंजों में लगातार सूजन रहती है, तो यह हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है। दिल कमजोर होने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता, जिससे पैरों की नसों में फ्लूड जमा होने लगता है और सूजन आ जाती है।
थकान और कमजोरी
दिल कमजोर होने पर शरीर को पूरा ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर किसी कम मेहनत वाले काम (जैसे चलने, सीढ़ियां चढ़ने) में भी सांस फूलने लगे या बहुत ज्यादा थकान हो, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
जबड़े में दर्द
कई बार दिल की समस्या का दर्द जबड़े तक फैल जाता है। खासकर महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान सीने के बजाय जबड़े या गर्दन में दर्द हो सकता है। अगर बिना किसी चोट या दांतों की समस्या के जबड़े में दर्द हो, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
पेट में जलन या दर्द
कभी-कभी दिल से जुड़ी समस्याओं में पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, दर्द या भारीपन महसूस होता है। इसे अक्सर एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह हार्ट अटैक का भी लक्षण हो सकता है।
जी मचलना या उल्टी आना
दिल की समस्या होने पर कई लोगों को चक्कर आना, मितली या उल्टी जैसा महसूस होता है। खासकर महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान ये लक्षण ज्यादा देखे जाते हैं।
पैरों के काफ में दर्द
पैरों की मांसपेशियों खासकर काफ में दर्द होना पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) का संकेत हो सकता है। इस कंडीशन में दिल तक ब्लड पहुंचने में रुकावट होने लगती है, जिससे पैरों में दर्द और ऐंठन होती है।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा