बाघ के मूवमेंट से दहशत में लोग, दस दिन में दो बार दिखाई दिया
शहडोल। दक्षिण वनमंडल के शहडोल-रीवा मार्ग पर रोहनिया टोल प्लाजा के निकट बाघ के देखे जाने की सूचना ने स्थानीय निवासियों में दहशत फैला दी है। शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने बाघ को सड़क पार करते हुए अपने कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से वन विभाग भी सक्रिय हो गया है, मौके पर टीम को भी भेजा गया है। दस दिन के भीतर दूसरी बार बाघ को इसी क्षेत्र में देखाई दिया है।
डीएफओ दक्षिण वनमंडल श्रद्धा पन्द्रे के अनुसार, बाघ के मूवमेंट की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। हालांकि, अब बाघ वहां से चला गया है। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति देखी गई हो। दस दिन पहले क्षीरसागर मार्ग के बिजौरी के समीप भी बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी थी। स्थानीय निवासी रोहित यादव ने बताया, यह मार्ग शहडोल को बिजौरी से जोड़ता है। ग्रामीणों का आना-जाना दिन-रात बना रहता है, बाघ दिखने के बाद सभी दहशत में हैं। हमें लगता है कि वन विभाग की गश्ती प्रभावी नहीं है। बाघ के दिखने के बाद सूचना देने के बावजूद विभाग देर से पहुंचता है।
झिरसागर डिप्टी रेंजर प्रकाश शुक्ला ने बताया, हमने गश्ती दल को सक्रिय किया है, जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है। विभाग बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। यहां टाइगर पहले से रहता है और यह उसका सुरक्षित क्षेत्र है। हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है। जिस क्षेत्र में बाघ देखा गया है, वहां से महज कुछ दूरी पर गांव की बस्ती है, जिससे लोगों में काफी दहशत का माहौल है। वन विभाग अपना काम कर रहा है, लेकिन ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग गांव जाने का प्रमुख रास्ता है। मुख्यालय से काम खत्म कर लौटते समय शाम और रात में यहां से गुजरना पड़ता है। बाघ की मौजूदगी से खतरा बना हुआ है।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा