लॉ कॉलेज में रेप केस के बाद बीजेपी की ममता से मांग
नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाद लॉ कॉलेज में युवती के साथ हुई दरिंदगी ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस गैंगरेप कांड के बाद एक बार फिर ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग उठने लगी है। बीजेपी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने और सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
लॉ कॉलेज में युवती के साथ हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपियों का कनेक्शन सत्ताधारी तृणमूल पार्टी (TMC) से है। यही वजह है कि बीजेपी ममता बनर्जी पर माफी मांगने और इस्तीफा देने का दबाव बना रही है।
संबित पात्रा ने साधा निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पीड़िता का बयान पढ़ते हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। उन्होंने कहा, पीड़िता और उसके परिवार वालों को डराया धमकाया गया। इस तरह का क्रूर और जघन्य अपराध राजनीति से प्रेरित था।
बीजेपी ने बनाई कमेटी
संबित पात्रा के अनुसार, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मामले की जांच के लिए चार सदस्य कमेटी का गठन किया है, जो पश्चिम बंगाल का दौरा करेगी। इस कमेटी में दो सिटिंग सांसद बिपलब कुमार देब और मनन कुमार मिश्रा के अलावा 2 पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह और मिनाक्षी लेखी शामिल होंगे।
ममता से मांगा इस्तीफा
मीडिया से बातचीत के दौरान संबित पात्रा ने कहा कि इस घटना से पूरा देश दुखी है। महिलाओं के साथ अपराध एक ऐसे प्रदेश में हो रहा है, जहां एक महिला ही मुख्यमंत्री है। ममता बनर्जी को माफी मांगते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। गैंगरेप का मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा TMC के छात्र संघ का नेता रह चुका है। अन्य आरोपी भी छात्र संघ से जुड़े थे।
संबित पात्रा ने कहा-
ममता बनर्जी मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ राज्य की गृह मंत्री भी हैं। इसके बावजूद वो महिलाओं के प्रति हुए अपराध को हल्के में लेती हैं। यह दर्शाता है कि ममता सरकार बिल्कुल जिम्मेदार नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक 24 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया गया। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा ने पीड़िता को शादी का प्रपोजल दिया था, जिसे युवती ने ठुकरा दिया था। ऐसे में युवती से बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक तीन आरोपियों ने इस गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को TMC छात्र संघ का सदस्य बताया है। वहीं, कई TMC नेताओं के साथ भी उसने तस्वीरें पोस्ट की हैं।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा