फहमान खान के लिए पूर्णता एक भ्रम है, उन्होंने कहा- हम असफलताओं से आगे बढ़ते हैं
मुंबई। फहमान खान का मानना है कि आज के समय में इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव आ रहा है। ऐसे में हमें आत्म-चिंतन और मेंटल हेल्थ के महत्व पर ध्यान देना चाहिए। फहमान ने बताया कि परफेक्शन एक मिथ है। वास्तव में हम असफलताओं से ही जिंदगी में कुछ सीखते और आगे बढ़ते हैं।
टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता फहमान खान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिंदगी के लिए असफलताएं बेहद जरूरी हैं। फहमान का मानना है कि इससे हमें जिंदगी में कई सबक के साथ ही आत्म चिंतन का भी मौका मिलता है। वास्तव में परफेक्शन एक मिथ है।
फहमान ने बताया, “जिंदगी में गलती करना जरूरी है। जो गलती हुई उसके बारे में सोचें और आत्मचिंतन करें। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। परफेक्शन जैसा कुछ नहीं होता है। आपको सीखना है, आगे बढ़ना है तो आपको असफल होना ही पड़ेगा और यही चीज आपको मजबूत बनाएगी।”
यह पूछे जाने पर कि तेजी से विकसित हो रही इंडस्ट्री में प्रेशर को कैसे हैंडल करते हैं, फहमान ने बताया, “आप अपडेट, अपग्रेड रहते हैं, आप अपने स्किल और खुद को तराशने में काम करते हैं, तो निश्चित रूप से आप मजबूत बनते जाएंगे और इससे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलेगा। मैं इन्हीं चीजों को फॉलो करता हूं और प्रेशर से खुद को दूर रखता हूं।”
फहमान सोशल मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं। इसकी तस्दीक भी उन्होंने की थी। आईएएनएस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके हिसाब से सोशल मीडिया पर हर चीज अपडेट हो, यह जरूरी नहीं। यह पूछे जाने पर कि वह सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों को शेयर करना पसंद करते हैं? फहमान ने कहा, “ मैं सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी निर्भर नहीं हूं। मैं ज्यादा एक्टिव नहीं होता। क्योंकि, मेरा मानना है कि हर चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करना और दुनिया को यह बताने की जरूरत नहीं है कि आपकी जिंदगी में क्या और कैसा चल रहा है।“
फहमान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी। छोटे पर्दे पर उनका सफर साल 2015 में ‘ये वादा रहा’ में एक कैमियो के साथ शुरू हुआ और फिर साल 2016 में वह ‘कुंडली भाग्य’ में भी नजर आए थे। फहमान 2017 से ‘क्या कुसूर है अमला का’, ‘इश्क में मरजावां’ और ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में देखे गए थे।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा