गरियाबंद में अवैध शराब के मामले में 55 प्रकरण दर्ज
रायपुर : अवैध शराब के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सरकार की ‘शून्य सहिष्णुता’ नीति के तहत गरियाबंद जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक श्याम धावडे एवं कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देशानुसार मई माह के दौरान 55 प्रकरण दर्ज कर कुल 749.9 लीटर मदिरा और 2700 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी अग्रवाल ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा 20 मई को मजरकट्टा (थाना गरियाबंद) निवासी आरोपी संतोष से 9.5 लीटर, 21 मई को हरदी (थाना छुरा) निवासी मन्नु निषाद से 13.0 लीटर तथा 29 मई को धौराकोट (थाना देवभोग) निवासी प्रमिला यादव से 9.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की सक्रियता के चलते अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना है। सभी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
मई माह के दौरान गरियाबंद जिले की आबकारी टीम ने ओड़िशा राज्य के नुआपाड़ा जिले के तालेगांव क्षेत्र में 24 मई को ओड़िशा की आबकारी टीम के साथ संयुक्त छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 415 लीटर शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
घर चलाने वाले पुरुषों के लिए चाणक्य की सलाह, आज के दौर के हिसाब से नहीं बदलेंगे ये 6 आदतें तो हमेशा के लिए हो जाएंगे अयोग्य
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी