राज्यपाल डेका से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने की मुलाकात
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डेका ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।
राज्यपाल डेका को विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय के अध्ययन शाला में पढ़ाई की समस्या, नियमित शिक्षकों की समस्या के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार तथा विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी के संबंध में अवगत कराया गया और इस संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। डेका ने इस संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही। डेका ने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में नियमित कक्षाओं की जानकारी ली और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कक्षाएं संचालित करने तथा विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय को निर्देश दिया जायेगा।
डेका ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों से असहयोग या उन्हें धमकाने से संबंधित कोई भी बातें आती है तो उनकी जानकारी में लाया जाए। डेका ने विद्यार्थियों से संबंधित सभी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके उचित समाधान के निर्देश राजभवन सचिवालय के अधिकारी को दिए। डेका ने कहा कि जिन महान हस्ती के नाम पर यह विश्वविद्यालय है, यह ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के बेहतर संचालन हेतु विश्वविद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात