एमपी कैडर IAS अफसरों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता अब इतना बढ़ा
मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश सरकार ने मूल वेतन के तहत महंगाई भत्ता बढ़ाया है। IAS अफसरों को 55 प्रतिशत डीए मिलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आदेश जारी कर दिया है। अधिक भुगतान होने पर अधिकारियों से वसूली होगी।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन, प्रदेश में कार्यरत अखिल भारती सेवा के सदस्यों को 1 जनवरी 2025 से मूल वेतन के 53 फीसदी विद्यमान दर से बढ़ाकर 55 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से निम्नलिखित उपबंधों पर पुनरीक्षित दरों से महंगाई भत्ता भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान करता है।
-पुनरीक्षित दरों से महंगाई भत्तों का नियमन भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, (व्यय विभाग), नई दिल्ली के ज्ञापन क्रमांक-1/1 (1)/ 2025 &E.II(B) दिनांक 02 अप्रैल, 2025 के अनुसार होगा।
-संशोधित वेतन संरचना में “मूल वेतन” शब्द से अभिप्राय सरकार द्वारा स्वीकृत 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार पे मैट्रिक्स में निर्धारित लेवल में आहरित वेतन से है, किन्तु इसमें विशेष वेतन, व्यक्तिगत वेतन आदि जैसा अन्य प्रकार का कोई वेतन शामिल नहीं होगा।
-इस आदेश के तहत देय महंगाई भत्ते का भुगतान दिनांक 01 जनवरी 2025 से नगद किया जावेगा।
-महंगाई भत्ते का कोई भाग मूलभूत नियम-9 (21) अंतर्गत वेतन नहीं माना जायेगा।
-महंगाई भत्ते की मद में 50 पैसे और उससे अधिक के अंश का भुगतान अगले उच्चतर रूपए के पूर्णांक में किया जाए और यदि यह अंश 50 पैसे से कम है तो उसे नजर अंदाज किया जाए।
-इस आदेश के विपरीत अधिक भुगतान पाये जाने की दशा में अधिक भुगतान की राशि संबंधित भुगतान पाने वाले अधिकारी से वसूली योग्य होगी।
-महंगाई भत्ते की एरियर राशि का भुगतान मार्च 2025 के देय वेतन के भुगतान के उपरांत ही किया जाये। एरियर्स के देयक उसी कार्यालय द्वारा बनाये जायेंगे जहाँ से उक्त अवधि के लिए संबंधित अधिकारी का वेतन आहरित किया गया हो।
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात