पहलगाम हमले पर गुस्साए सिंगर अंकित तिवारी, पीएम मोदी से किए सवाल
पहलगाम आतंकी हमले से पूरा देश आहत है। कश्मीर में कई मासूमों की जान चली गई। जिस तरह से इन लोगों को बेहरहमी से मारा गया है, अब आतंकवादियों का खात्मा करने की मांग की जा रही है। एक तरफ लोग इतनी मासूम जानों की मौत का मातम मना रहे हैं, तो दूसरी तरफ सवाल उठा रहे हैं और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर पोस्ट शेयर कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
अंकित तिवारी ने पहलगाम आतंकी हमले पर उठाए सवाल
वहीं, अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी का पोस्ट सामने आया है। अंकित तिवारी का दिल इस आतंकी हमले से पूरी तरह से टूट चुका है। अंकित तिवारी ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सीधा मोदी जी से सवाल किए हैं। सिंगर ने अपना गुस्सा निकाला है और कुछ ऐसा लिखा है, जो अब चर्चा में आ गया है। अंकित तिवारी का इस घटना पर दर्द गुस्से के जरिए बाहर आया है।
पीएम मोदी से आतंकी हमले पर सिंगर ने मांगे जवाब
आपको बता दें, सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक बड़ा सा दिल टूटता हुआ देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में उनका गाना चल रहा है -‘सुन रहा है ना तू, रो रहा हूं मैं। इस पोस्ट में अंकित तिवारी ने लिखा, ‘#पहलगाम, नरेंद्र मोदी जी ये आखिरी हरकत होनी चाहिए इन बुजदिलों की, क्या कसूर था मेरे हमवतनों का? अपने देश में सांस लेना अब क्या इतना महंगा हो गया है? मैं हिन्दू हूं !!’
पहलगाम में बेगुनाहों की मौत पर भड़के सिंगर
अब सिंगर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। अंकित तिवारी ने पीएम मोदी से जो सवाल किए हैं, वो जनता के भी सवाल हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं कि इस हमले का जवाब मोदी जी कैसे देंगे? पहलगाम में जो हुआ है वो घटना कभी न हो, उसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। अंकित तिवारी ने अब उन बेगुनाह लोगों की मौत पर सवाल किए हैं और उनके लिए इंसाफ की मांग की है।
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज