फ्लॉप नहीं, ब्लॉकबस्टर! ‘Kesari Chapter 2’ ने विदेशों में भी कर दी तगड़ी कमाई
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन काफी अच्छा रहा। यही नहीं फिल्म को क्रिटिक और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार में हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बजट की आधी कमाई कर चुकी ‘केसरी चैप्टर 2’ वर्ल्डवाइड क्या कमाल दिखा रही है? ये फिल्म विदेशों में हिट हुई है या फिर फ्लॉप हुई है। आइए जानते हैं?
केसरी चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने उम्मीद से बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग दिखाया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को 12 करोड़, सोमवार को 4.5 करोड़ और मंगलवार को ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 38.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
वर्ल्डवाइड कितना हुआ कलेक्शन?
अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के पांच दिन के अंदर वर्ल्डवाइड करीब 56.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म जल्द ही विदेशों में मोटी कमाई करते हुए अपनी झोली भरेगी और 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि ‘केसरी चैप्टर 2’ सलमान खान की ‘सिकंदर’ और सनी देओल स्टारर ‘जाट’ का रिकॉर्ड अभी नहीं तोड़ पाई है।
जलियांवाला बाग हत्याकांड से प्रेरित
बता दें कि फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड से प्रेरित है, जिसमें इस नरसंहार के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। अक्षय कुमार ने फिल्म में वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जिन्होंने इस हत्याकांड के बाद ब्रिटिश सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। वहीं आर माधवन ने विरोधी वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल के किरदार में नजर आई हैं।
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज