गेल प्लांट से मीथेन गैस का रिसाव! एक किलोमीटर के दायरे को किया सील, जान-माल का कोई खतरा नहीं
भोपाल: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सरकारी स्वामित्व वाली गेल प्लांट से बुधवार तड़के मीथेन गैस लीक हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी भोपाल के पास मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लांट से गैस लीक होने की घटना को बाद में रोक दिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर प्लांट की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया और गैस प्लांट के आसपास की सभी औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन तुरंत रोक दिया गया। मीथेन एक अत्यधिक ज्वलनशील, रंगहीन और गंधहीन गैस है। अनुविभागीय दंडाधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि मीथेन गैस के लीक होने के बाद गेल प्लांट के 200 मीटर के दायरे में सभी इकाइयों में उत्पादन तुरंत रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास की सड़क पर यातायात भी रोक दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मीथेन गैस का रिसाव हुआ था, जो हवा में वाष्पित हो गई और इसमें किसी की मौत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है और प्लांट से उत्पादन फिलहाल बंद कर दिया गया है।
सुरक्षा कारणों से रात से ही सरकारी अधिकारियों की टीमें वहां तैनात हैं। वे गेल प्लांट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रहे हैं। मंडीदीप इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि गेल प्लांट में 'लेवल-3' गैस का रिसाव हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई है और सावधानी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ प्लांट का निरीक्षण कर रहे हैं और लीक हो रहे वाल्व को ठीक कर दिया गया है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक