125 करोड़ की डील साइन कर गांगुली ने लिया बड़ा रिस्क, जानिए क्यों
Sourav Ganguly: हाल ही में ICC मेंस क्रिकेट कमेटी के दोबारा से चेयरमैन बनाए गए सौरव गांगुली को अब 125 करोड़ रुपये मिलेंगे. ये पैसे उन्हें उनकी नई डील के तहत मिलेंगे, जिसके मुताबिक उन्हें 'दादागिरी' छोड़नी होगी. 'दादागिरी' उस बंगाली क्विज शो का नाम है, जिसे सौरव गांगुली होस्ट करते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक गांगुली ने 125 करोड़ रुपये की डील स्टार जलसा के साथ की है.
स्टार जलसा के साथ 125 करोड़ की डील
बंगाली टेलीविजन पर आने वाले क्विज शो 'दादागिरी' को होस्ट करने के बाद सौरव गांगुली बंगाल के घर-घर में फेमस हो चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी उसी लोकप्रियता को अब स्टाल जलसा भुनाना चाहती है, जिसने उनसे 4 साल की डील 125 करोड़ रुपये में की है. इसके एवज में गांगुली बिग बॉस बांग्ला को होस्ट करेंगे. उसके अलावा चैनल एक नया क्विज शो भी लेकर आने वाला है. ये दोनों शो अगले साल से टेलीकास्ट होंगे, जिसके प्रोडक्शन का काम जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगा.
सौरव गांगुली नई डील से खुश- रिपोर्ट
रिपोर्ट में सौरव गांगुली के हवाले से लिखा गया कि वो अपनी नई डील से खुश हैं. उन्हें स्टार जलसा के साथ जुड़ने की खुशी है. उन्होंने कहा वो और स्टार जलसा अब एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे, जिसका फोकस नॉन-फिक्शन कार्यक्रमों पर होगा. गांगुली ने आगे कहा कि उन्हें हमेशा से क्रिकेट से परे जाकर लोगों से जुड़ना पसंद रहा है. स्टार जलसा के साथ उन्हें वो मौका और ज्यादा मिलेगा. उन्हें उन रियल लाइफ स्टोरीज से दो चार होने का मौका मिलेगा, जिसने लोगों को प्रभावित किया है.
113 टेस्ट, 311 वनडे और 18000+ रन
सौरव गांगुली भारत के पूर्व कप्तान रहे हैं. 52 साल के गांगुली 2021 में पहली बार ICC क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन बने थे और अब इस साल उन्हें दोबारा से उस पद पर चुन लिया गया है. गागंली ने इस रोल ने साल 2021 में अनिल कुंबले को रिप्लेस किया था. सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18000 से ज्यादा रन बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में गांगुली के नाम 38 शतक हैं.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक