पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने उठाए सवाल, "क्या हिंदू होना अब गुनाह है?"
Danish Kaneria: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश, बंगाल से लेकर कश्मीर तक हिंदू निशाने पर हैं. दानिश कनेरिया ने एक्स पर लिखा, "पहलगाम में एक और बर्बर हमला हुआ है. बांग्लादेश से बंगाल और कश्मीर तक, एक ही मानसिकता हिंदुओं को निशाना बना रही है. लेकिन जो लोग 'धर्मनिरपेक्ष' हैं और न्यायपालिका में भरोसा रखते हैं वो इन कायर हमलावरों को 'उत्पीड़ित अल्पसंख्यक' मानती है. जिन लोगों के परिवार को भी इस हमले में क्षति हुई है उन पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए."
पाकिस्तान बोला- हमारा हाथ नहीं
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने कहा है कि इस कायराना हमले में उसका हाथ नहीं है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारा इससे से कोई लेना-देना नहीं है. हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं. ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल को बयान देते हुए आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल है. वहां लोग सरकार के खिलाफ बगावत कर चुके हैं.
पूरा क्रिकेट जगह गुस्से में है
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले पर कई भारतीय क्रिकेटर्स ने भी शोक व्यक्त किया है. IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने पोस्ट करते हुए लिखा, "पहलगाम में हुए हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया. मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. इस तरह की हिंसा के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है." पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने 'X' पर लिखा, "आज कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसे सुनकर मैं स्तब्ध और क्रोधित हूं. जिम्मेदार लोगों को सज़ा मिलेगी, मुझे यकीन है कि उन्हें सज़ा मिलेगी. मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं..." भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए लिखा, "मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत हमला करेगा."
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक