2010 की तरह फिर रचेगा इतिहास, CSK सीईओ ने दिखाया विश्वास!
Kasi Viswanathan: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए IPL 2025 अभी तक कुछ खास नहीं गया है. टीम इस समय 8 मैचों में 6 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. इस सीजन से पहले माना जाता था कि चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम CSK का गढ़ है. कोई भी टीम आ जाए चेन्नई में CSK को हराना आसान नहीं होता था, लेकिन इस बार ये किला भी ढह गया. कई टीमों ने चेन्नई में जाकर ही उसको मात दी है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने से टीम की बल्लेबाजी भी कमजोर नजर आ रही है. इन सबके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने दावा किया है कि टीम दमदार तरीके से वापसी करेगी जैसा कि उसने साल 2010 में किया था.
इस सीजन में IPL का प्रदर्शन
चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अपना पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद उसे लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. सातवें मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत जरूर मिली थी. लेकिन अगले मैच भी नतीजा फिर पुराने वाला ही रहा. अब तक खेले गए 8 में से चेन्नई की टीम केवल दो ही मैच अपने नाम कर पाई और अंक तालिका में आखिरी यानी दसवें नंबर पर है. इससे पहले भी टीम इस तरह के परिस्थिति में फंसी हुई थी.
2010 में भी मुश्किल हालात से बाहर निकली थी CSK
साल 2010 के IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पहले सात में से केवल दो ही मैच जीते थे. टीम को उस सीजन अपने पहले मैच में तो हार मिली, लेकिन इसके बाद टीम ने लगातार दो मैच अपने नाम कर लिए थे. लेकिन इसके बाद धोनी की कप्तानी वाली CSK को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन जब लीग फेज के 14 मैच खत्म हुए तो टीम सात मैच जीतकर और 14 अंक लेकर नंबर तीन पर पहुंच चुकी थी. CSK ने तीसरी टीम के रूप में प्लेऑफ में एंट्री की. इसके बाद चेन्नई ने फाइनल में भी अपनी जगह पक्की की. फाइनल में उसकी टक्कर मुंबई इंडियंस से हुई. जहां CSK ने मुंबई इंडियंस को 22 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक