छतरपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश. नाकाम होने पर पत्थर से कुचलकर हत्या
छतरपुर: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दरिंदगी का प्रयास किया गया, फिर उसका मुंह कान और सीना पत्थर से कुचल दिया. मामले की जानकारी पिता को लगी तो पिता बच्ची को जगंल से उठाकर लाया लेकिन एम्बुलेंस रास्ते में खराब हो गई. जिसके बाद पिता बाइक से लिफ्ट लेकर हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसर गया. जानकारी लगते ही SP, ASP सहित भारी पुलिस बल हॉस्पिटल पहुंचा.
टॉफी के बहाने बच्ची को ले गया पड़ोसी
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में 8 साल की बालिका के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं. बड़ामलहारा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोसी टॉफी के बहाने अपने साथ ले गया. जंगल में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जब सफल नहीं हो सका तो मासूम का मुंह पत्थर से कुचक दिया. सिर, कान और सीने पर भी वार किया. हमले के बाद बच्ची लहूलुहान हो गई. आरोपी ने पत्थर से कई बार मुंह पर वार किये.
बाइक से लिफ्ट लेकर अस्पताल पहुंचा पिता
मामले की जानकारी पिता को लगी तो वह बच्ची को लेकर एम्बुलेंस के पास पहुंचा, लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस खराब हो गई. लेकिन मजबूर पिता ने हिम्मत नहीं हारी और मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेकर जिला अस्पताल बच्ची को लेकर पहुंचा. जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. डॉक्टर मनोज चौधरी के अनुसार बच्ची का कान और चेहरे का कुछ हिस्सा छत विक्षत हो चुका था.
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
जानकारी लगते ही छतरपुर SP अगम जैन, ASP विदिता डागर, टीआई अरविन्द्र दांगी बच्ची का हाल जानने जिला हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. SP अगम जैन ने बताया, ''मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. मामला बहुत गंभीर है, आरोपी पड़ोसी ही है. परिवार के बयान लिए जा रहे हैं. दुष्कर्म की आशंका दिखाई दे रही. डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी. बच्ची की मौत हो चुकी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द से जल्द आरोपी को सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा.''
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक