जल जीवन मिशन ने बदली तिलौली गांव के महिलाओं की जिंदगी
रायपुर, जल जीवन मिशन ने बदली तिलौली गांव के महिलाओं की जिंदगी जल जीवन मिशन ने बदली तिलौली गांव के महिलाओं की जिंदगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। राज्य में लगभग 50 लाख परिवारों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 40 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से जल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी जल जीवन मिशन का काम तेजी से कराया जा रहा है। उक्त जिले के विकासखंड भरतपुर के दुर्गम ग्राम तिलौली में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सपना अब हकीकत बन चुका है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा ने न सिर्फ गांव के बुनियादी सुविधा बढ़ी है, बल्कि यहां की महिलाओं की जिंदगी को भी पूरी तरह से बदल दिया है। इसी बदलाव की एक मिसाल हैं ग्राम तिलौली की निवासी शांति देवी।
शांति देवी, जो कभी अपने परिवार के लिए पानी भरने दूर तक जाना पड़ता था, आज अपने घर के नल से सहजता से पानी प्राप्त कर रही हैं। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन की देन है, जिसका उद्देश्य देश के हर ग्रामीण घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। गांव तिलौली, जहां वर्षों तक जल संकट बना रहा, वहां अब नल जल योजना के तहत हर घर में पेयजल सुविधा सुनिश्चित की गई है। पहले जहां महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहते थे, वहीं अब उन्हें घर बैठे शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे उनके समय और श्रम की बचत हुई है। जिससे उनकी जिंदगी में बदलाव आया है। शांति देवी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह योजना हमारे जैसे गांवों को आत्मनिर्भर, स्वस्थ और सशक्त बना रही है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक