अजिंक्य रहाणे ने हार का ठीकरा कुछ खिलाड़ियों पर फोड़ा, बोले- ऐसे नहीं जीत सकते मैच
कप्तान शुभमन गिल (90) और साई सुदर्शन (52) की शानदार पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एकतरफा मैच में 39 रन से मात दी। 21 अप्रैल को ईडन गार्डेंस स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए।
इसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। इस तरह गुजरात ने केकेआर को रौंदकर मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की और प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाया। वहीं, केकेआर की अब अंतिम चार में पहुंचने की राह बहुत मुश्किल हो गई है। मैच में मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी निराश दिखे। उन्होंने मैच के बाद क्या कहा आइए जानते हैं?
अजिंक्य रहाणे ने GT के हाथों मिली हार के बाद क्या कहा?
गुजरात के हाथों मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि हम अपने इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं। हमने गेंदबाजी और फील्डिंग उम्मीद अनुसार नहीं की जिसकी वजह से वो बोर्ड पर एक बड़ा टोटल लगाने में कामयाब हो पाए। रहाणे ने ये भी कहा कि बल्लेबाजी के दौरान गेंद बल्ले पर थोड़ा रुककर आ रही थी, जिसकी वजह से शॉट्स लगाना आसान नहीं था।
रहाणे ने ये भी कहा,
"199 का लक्ष्य इस विकेट पर हासिल करने योग्य था। हमने सोचा था कि गुजरात को 200 के भीतर रोकना है और हम सफल भी हुए। गेंदबाज़ों से शिकायत नहीं है, लेकिन बल्लेबाज़ी में हमें सुधार की ज़रूरत है। खासकर मिडिल ओवर्स में रन बनाने की ज़रूरत है। फील्डिंग भी एक ऐसा पहलू है जहां हम सुधार कर सकते हैं। यह प्रारूप आपसे साहस मांगता है। मैं यही मानता हूं कि हमें एक टीम और बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर साहसिक खेल खेलने की जरूरत है। मैं आश्वस्त हूं कि बल्लेबाज भी ऐसा सोच रहे हैं। अंगकृष ने अच्छी बल्लेबाजी की।"
गुजरात ने केकेआर को उसके घर में रौंदा
गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की। साई के बल्ले से 36 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन निकले। वहीं, कप्तान गिल ने 55 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर जोस बटलर ने 41 रन बनाए।
इस तरह केकेआर को जीत के लिए 199 रन का टारगेट मिला, जिसका पीछा करते हुए टीम की शुरुआत खराब रही। 4 गेंद का सामना करते हुए ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज 1 रन बनाकर चलते बने। सुनील नरेन ने 17 रन की पारी खेली। केकेआर की तरफ से सिर्फ कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से सबसे ज्यादा 50 रन निकले।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक